The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Friday, May 15, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ट्रेंडिंग खबरें > India-America Relationship: जयशंकर और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की हुई अहम मुलाकात
ट्रेंडिंग खबरें

India-America Relationship: जयशंकर और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की हुई अहम मुलाकात

Last updated: 13/10/2025 5:30 PM
By
Industrial Empire
Share
विदेश मंत्री एस. जयशंकर नई दिल्ली में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात करते हुए, भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा
नई दिल्ली में भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर
SHARE

India-America Relationship: भारत और अमेरिका के रिश्ते एक बार फिर चर्चा में हैं। शनिवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, सुरक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत की। गोर के साथ अमेरिकी डिप्टी सेक्रेटरी माइकल जे. रिगास भी मौजूद थे, जो इस समय छह दिन के भारत दौरे पर हैं।

यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब भारत-अमेरिका संबंधों में ट्रेड टेंशन बढ़ा हुआ है। अमेरिका ने हाल ही में भारतीय निर्यात पर 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है, जिससे दोनों देशों के बीच आर्थिक तनाव बढ़ा है। बावजूद इसके, जयशंकर और गोर की यह मुलाकात रिश्तों में नई गर्मजोशी का संकेत देती है।

रिश्तों का वैश्विक महत्व बढ़ा
इस मुलाकात के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर से नई दिल्ली में मिलकर खुशी हुई। भारत-अमेरिका रिश्तों और उनके वैश्विक महत्व पर सार्थक चर्चा हुई। उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं।” उसी दिन विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भी गोर से मुलाकात की और भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने बताया कि बातचीत के दौरान साझा प्राथमिकताओं और सहयोग के नए आयामों पर चर्चा हुई।

ट्रेड तनाव के बीच उम्मीद की किरण
हाल के महीनों में भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों में तनाव देखने को मिला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने भारतीय निर्यात पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है, साथ ही रूस से कच्चा तेल खरीदने पर 25 फीसदी अतिरिक्त शुल्क भी जोड़ा गया है। भारत ने इसे “अनुचित और एकतरफा कदम” बताया है। फिर भी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई फोन पर बातचीत से यह उम्मीद जगी है कि दोनों देश व्यापारिक मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

गोर का पहला आधिकारिक भारत दौरा
राजदूत सर्जियो गोर का यह पहला आधिकारिक भारत दौरा है। इससे पहले उन्होंने 24 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान जयशंकर से न्यूयॉर्क में मुलाकात की थी। उस समय दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई थी। गोर का यह दौरा 9 से 14 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान वे वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों और नीति-निर्माताओं से मिलकर रक्षा, व्यापार और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को गहराना और क्षेत्रीय स्थिरता को मजबूत करना है।

भारत को बताया “क्षेत्रीय स्थिरता का आधार”
गोर ने हाल ही में अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में कहा था कि भारत अमेरिका का सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है। उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की गहरी दोस्ती दोनों देशों के बढ़ते रिश्तों की मजबूत नींव है।” गोर ने भारत की आर्थिक प्रगति, भौगोलिक स्थिति और सैन्य क्षमता को एशिया में स्थिरता की कुंजी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि राजदूत के रूप में उनका फोकस रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और गहरा करने पर रहेगा।

ट्रंप के भरोसेमंद सहयोग
सर्जियो गोर, राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी सहयोगी माने जाते हैं। वह पहले व्हाइट हाउस के पर्सनल डायरेक्टर रह चुके हैं। अगस्त में ट्रंप ने उन्हें भारत में अमेरिकी राजदूत और दक्षिण व मध्य एशिया मामलों के विशेष दूत के रूप में नामित किया था। गोर ने अपनी नियुक्ति पर कहा था, “राष्ट्रपति ट्रंप का मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं आभारी हूं। भारत के साथ रिश्ते अमेरिका के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।”

रिश्तों में नई शुरुआत की उम्मीद
हालांकि भारत और अमेरिका के बीच कई मुद्दों पर मतभेद हैं – चाहे वह व्यापारिक टैरिफ हो, ऊर्जा नीति हो या रक्षा सौदे फिर भी यह मुलाकात संकेत देती है कि दोनों देश संवाद के जरिये आगे बढ़ने को तैयार हैं। जयशंकर और सर्जियो गोर की यह बैठक ऐसे समय पर हुई है जब वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका लगातार बढ़ रही है और अमेरिका इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भारत को एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में देख रहा है। अगर आने वाले महीनों में व्यापारिक मतभेदों का समाधान निकलता है, तो निश्चित ही यह मुलाकात भारत-अमेरिका रिश्तों के लिए नई दिशा और नई गर्मजोशी लेकर आएगी।

TAGGED:DiplomacyFeaturedForeignAffairsIndiaAmericaRelationshipIndiaUSCooperationIndustrial EmpirejaishankarSergioGoreStrategicPartnershipTradeTensionUSIndiaRelations
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article PM Modi launching ₹42,000 crore agricultural schemes for farmers before Diwali किसानों को PM Modi का दिवाली गिफ्ट: 42 हजार करोड़ की योजना से बदलेगी किस्मत
Next Article SEBI की नई पहल – गूगल प्ले स्टोर पर रजिस्टर्ड ब्रोकिंग ऐप्स को वेरिफिकेशन टिक मार्क SEBI की नई पहल: अब ब्रोकिंग ऐप्स को मिलेगा वेरिफिकेशन टिक, फर्जी ऐप्स पर लगेगी लगाम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश में गेहूं MSP बढ़ोतरी और सरकारी खरीद केंद्र पर किसान अपनी फसल बेचते हुए
एग्रीकल्चर

किसानों के लिए खुशखबरी: गेहूं की MSP ₹2585 हुई, यूपी में 30 मार्च से खरीद शुरू

By
Shashank Pathak
Brent crude oil price rises above 115 dollars due to Middle East conflict and supply concerns
बाज़ार

पश्चिम एशिया तनाव से उबाल पर तेल बाजार, brent crude 115 डॉलर के पार

By
Industrial Empire
सरकार द्वारा गेहूं की जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए स्टॉक लिमिट तय की गई, जिससे व्यापारियों के भंडारण पर नियंत्रण रहेगा।
अन्य

गेहूं की जमाखोरी पर रोक, सरकार ने तय की स्टॉक लिमिट

By
Nisha Mandal
Donald Trump warning about rice imports from India during trade meeting at the White House, highlighting US–India trade tension.
ट्रेंडिंग खबरें

US-India Trade Tension: ट्रंप ने भारतीय चावल पर कड़ी कार्रवाई के दिए संकेत, टैरिफ बढ़ाने की धमकी

By
Industrial empire correspondent
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?