The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Thursday, May 21, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ट्रेंडिंग खबरें > Jaypee Infratech के एमडी मनोज गौड़ गिरफ्तार: 12,000 करोड़ के फंड घोटाले पर ED की बड़ी कार्रवाई
ट्रेंडिंग खबरें

Jaypee Infratech के एमडी मनोज गौड़ गिरफ्तार: 12,000 करोड़ के फंड घोटाले पर ED की बड़ी कार्रवाई

Last updated: 14/11/2025 12:47 PM
By
Industrial Empire
Share
Jaypee Infratech MD Manoj Gaur arrested by ED in 12000 crore money laundering case
SHARE

Jaypee Infratech: उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ा एक बड़ा मामला बीते गुरुवार को सामने आया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (JIL) के प्रबंध निदेशक मनोज गौड़ को गिरफ्तार कर लिया। यह कदम 12 हजार करोड़ के कथित मनी लॉन्ड्रिंग और फंड डायवर्जन मामले में उठाया गया है। इस केस का सीधा असर हज़ारों उन घर खरीदारों पर पड़ा है, जो आज भी अपने घरों का इंतजार कर रहे हैं।

घर खरीदारों की रकम का कथित दुरुपयोग
साल 2017 में जेपी ग्रुप के खिलाफ घर खरीदारों का गुस्सा फूटा था। कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए, जिसके बाद पुलिस में कई FIR दर्ज हुईं। इनमें समूह पर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और घर खरीदारों के पैसों का गलत इस्तेमाल करने जैसे गंभीर आरोप लगे। ED की जांच में सामने आया कि जेपी इंफ्राटेक और जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) ने हाउसिंग प्रोजेक्ट्स से मिली रकम को निर्माण पर खर्च करने के बजाय अन्य ग्रुप कंपनियों में ट्रांसफर किया, जिससे हज़ारों परिवारों को अब तक अपने घर नहीं मिले।

जेपी विशटाउन और जेपी ग्रीन्स प्रोजेक्ट सबसे ज्यादा विवादों में
जांच एजेंसी की रिपोर्ट बताती है कि कई प्रमुख प्रोजेक्ट्स जैसे जेपी विशटाउन और जेपी ग्रीन्स में हजारों लोगों ने 2010-11 के दौरान फ्लैट बुक कराए थे। उन्हें वादा किया गया था कि निर्माण समय पर पूरा हो जाएगा, लेकिन आज तक बड़ी संख्या में खरीदारों को पजेशन नहीं दिया गया। ED का आरोप है कि इन प्रोजेक्ट्स में बुकिंग से जुटाई गई राशि को निर्माण कार्य की बजाय दूसरे बिज़नेस खर्चों और ग्रुप कंपनियों में डायवर्ट किया गया।

क्यों गिरफ़्तार किए गए मनोज गौड़?
जांच एजेंसी का कहना है कि मनोज गौड़ बतौर एमडी वित्तीय लेनदेन और कंपनी की नीतियों में प्रमुख भूमिका निभाते थे। ED के अनुसार, उन्होंने फंड डायवर्जन को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए और कई निर्णय उन्हीं की मंजूरी से लिए गए। इस आधार पर ED ने उन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत गिरफ्तार किया है।

दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में ED की छापेमारी
ED ने मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और मुंबई में करीब 15 स्थानों पर छापे मारे। इन कार्रवाइयों के दौरान 1.7 करोड़ रुपये नकद, महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और कई प्रॉपर्टी पेपर जब्त किए गए। ED ने उन रियल एस्टेट कंपनियों के दफ्तरों पर भी तलाशी की जिनके जेपी ग्रुप से वित्तीय लेनदेन थे, जिनमें शामिल हैं – गौरसंस इंडिया प्राइवेट, गुलशन होम्ज प्राइवेट और महागुन रियल एस्टेट प्राइवेट। एजेंसी का कहना है कि जब्त दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच चल रही है, जिससे पूरी मनी ट्रेल और फंड के दुरुपयोग की वास्तविक सीमा का पता लगाया जा सके।

हज़ारों घर खरीदारों की उम्मीदें दोबारा जागीं
इस मामले में ED की बड़ी कार्रवाई से उन हजारों लोगों को उम्मीद मिली है, जिन्होंने सालों पहले अपना सपना पूरा करने के लिए घर बुक किया था लेकिन आर्थिक अनियमितताओं की वजह से आज तक इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद अब यह जांच और तेज होगी और आगे और भी बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

ED अब यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि ग्रुप कंपनियों के बीच फंड का वास्तविक प्रवाह कैसे हुआ और किन-किन अधिकारियों ने इसमें भूमिका निभाई। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि क्या फंड को विदेशों में भी डायवर्ट किया गया था। अगले चरण में ED आरोप-पत्र दाखिल कर सकती है और कोर्ट में घर खरीदारों की हक की लड़ाई को मजबूत करने के लिए अधिक सबूत पेश कर सकती है।

TAGGED:EDFeaturedIndustrial EmpireJaypee GroupJaypee Infratechmoney launderingReal Estate Scam
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Adani Group BESS Project Khavda – 1126 MW Battery Energy Storage System in Gujarat Adani Group का बैटरी एनर्जी स्टोरेज पर बड़ा दांव, 1126 मेगावाट BESS परियोजना से भारत बनेगा वैश्विक लीडर
Next Article Seed Bill 2025 India किसानों के लिए नया बीज कानून बदलाव और सरकारी मसौदा विधेयक की जानकारी किसानों के लिए सरकार लाई है नया Seed Bill 2025 ड्राफ्ट, बदल जाएंगे ये कानून
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

GST बदलाव - मदर डेयरी दूध के पैकेट और फुल क्रीम मिल्क हुआ सस्ता
फूड प्रोसेसिंग

GST रेट कट का तोहफा: मदर डेयरी और अमूल का दूध होगा सस्ता, आम आदमी को बड़ी राहत

By
Shashank Pathak
गिरिराज सिंह वस्त्र मंत्रालय की बैठक में कपास और एमएमएफ पर नई रणनीति बनाते हुए
अन्य

गिरिराज सिंह ने संभाली कमान, कपास और एमएमएफ पर बनी नई रणनीति

By
Nisha Mandal
PAN Aadhaar Link deadline 31 December 2025 and its impact on taxpayers
बैंकिंग

PAN Aadhaar लिंक नहीं किया? नए साल से पहले कर लें यह जरूरी काम, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

By
Industrial Empire
बैंकिंग

ट्रंप के ट्रेड डील बयान के बाद निवेशकों में जोश, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?