The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Thursday, Nov 5, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > टेलिकॉम > TRAI का बड़ा फैसला: ग्राहकों की शिकायत गलत तरीके से खारिज करने पर टेलीकॉम कंपनियों को लगेगा जुर्माना
टेलिकॉम

TRAI का बड़ा फैसला: ग्राहकों की शिकायत गलत तरीके से खारिज करने पर टेलीकॉम कंपनियों को लगेगा जुर्माना

Last updated: 03/11/2026 5:17 PM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
ट्राई के नए टेलीकॉम उपभोक्ता शिकायत निवारण नियम और कंपनियों पर जुर्माने का प्रावधान
ग्राहकों की शिकायतों का सही निपटारा नहीं करने पर टेलीकॉम कंपनियों पर लगेगा जुर्माना।
SHARE

दूरसंचार सेवाओं से जुड़ी शिकायतों को लेकर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने ग्राहकों के हित में नए नियम लागू किए हैं। अब अगर टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों की शिकायतों का सही तरीके से निपटारा नहीं करती हैं या बिना उचित कारण उन्हें खारिज कर देती हैं, तो उन पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके तहत प्रत्येक सेवा क्षेत्र में हर तिमाही अधिकतम 20 लाख रुपये तक की पेनल्टी का प्रावधान किया गया है। नए नियमों का उद्देश्य शिकायत निवारण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और ग्राहक केंद्रित बनाना है।

ट्राई ने दूरसंचार उपभोक्ता शिकायत निवारण (चौथा संशोधन) विनियम, 2026 में बदलाव किए हैं। करीब एक दशक बाद शिकायत निवारण से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। नए प्रावधानों के तहत शिकायतों और अपीलों के निपटारे में लापरवाही करने वाली कंपनियों पर आर्थिक कार्रवाई की जाएगी।

गलत शिकायत खारिज करने पर 5,000 रुपये तक जुर्माना

नए नियमों के मुताबिक, अगर कोई टेलीकॉम कंपनी ग्राहक की शिकायत को गलत तरीके से खारिज करती है, तो प्रति शिकायत 1,000 रुपये का जुर्माना देना होगा। वहीं, अपील को गलत तरीके से खारिज करने पर प्रति अपील 5,000 रुपये की पेनल्टी लगेगी। हालांकि, जुर्माने की अधिकतम सीमा प्रत्येक सेवा क्षेत्र में हर तिमाही 20 लाख रुपये तय की गई है।गौरतलब है कि ट्राई ने इससे पहले मई में 50 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन संशोधित नियमों में इसे घटाकर 20 लाख रुपये कर दिया गया है।

रिपोर्ट जमा नहीं करने पर भी होगी कार्रवाई

टेलीकॉम कंपनियों को अब शिकायतों और उनके निपटारे से संबंधित तिमाही प्रदर्शन रिपोर्ट जमा करनी होगी। अगर कोई कंपनी निर्धारित समय पर रिपोर्ट जमा नहीं करती है, तो शुरुआती 15 दिनों तक प्रतिदिन 5,000 रुपये का जुर्माना लगेगा। इसके बाद प्रतिदिन 20,000 रुपये की पेनल्टी देनी होगी। इस मामले में अधिकतम जुर्माना 10 लाख रुपये प्रति सर्कल तय किया गया है।इसके अलावा जुर्माने की बकाया राशि पर एमसीएलआर से 2 फीसदी अधिक ब्याज भी देना होगा। यदि कंपनी 21 दिनों के भीतर जुर्माने का भुगतान नहीं करती है, तो ब्याज लागू होगा।

24 घंटे चालू रहेंगे शिकायत केंद्र

ट्राई ने स्पष्ट किया है कि सभी टेलीकॉम कंपनियों के उपभोक्ता शिकायत केंद्र 24 घंटे चालू रहने चाहिए। इसके लिए मानव प्रतिनिधियों, स्वचालित सिस्टम और एआई एजेंटों का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, मानव प्रतिनिधियों की उपलब्धता प्रतिदिन कम से कम 16 घंटे अनिवार्य होगी।

यदि ग्राहक एआई एजेंट से बात कर रहा है, तो कंपनी को इसकी जानकारी भी देनी होगी। यानी ग्राहकों को यह स्पष्ट बताया जाएगा कि उनकी बातचीत किसी इंसान से हो रही है या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम से।

15 दिनों में कर सकेंगे अपील

नए नियमों में अपील की समयसीमा भी कम की गई है। पहले ग्राहक संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर 30 दिनों के भीतर अपील कर सकते थे, लेकिन अब यह अवधि घटाकर 15 दिन कर दी गई है। वहीं, अपील प्राधिकरण को भी 15 दिनों के भीतर मामले का निपटारा करना होगा।

कंपनियों की ओर से नियुक्त अपीलीय प्राधिकरण का प्रमुख वरिष्ठ अधिकारी होना चाहिए और उसके पास कम से कम पांच साल का अनुभव होना अनिवार्य है। उसे शिकायतों और अपीलों से जुड़ी तिमाही रिपोर्ट कंपनी के बोर्ड या मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सौंपनी होगी।

शिकायतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी

ट्राई के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में दूरसंचार सेवाओं से जुड़ी कुल 73,081 शिकायतें दर्ज की गईं। इससे पहले वित्त वर्ष 2024-25 में 55,978 और वित्त वर्ष 2023-24 में 44,733 शिकायतें सामने आई थीं। शिकायतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए नियमों में बदलाव किया गया है।

अब मोबाइल ऐप, चैटबॉट और ईमेल जैसे डिजिटल माध्यमों से भी बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज हो रही हैं। इसके अलावा कंपनियों की ऑनलाइन और मैनुअल तरीके से समय-समय पर नियामकीय समीक्षा और ऑडिट किया जाएगा। शिकायतों के आंकड़े छह महीने तक और उनके निपटारे से जुड़े विस्तृत रिकॉर्ड एक साल तक सुरक्षित रखने होंगे।

इन बदलावों से टेलीकॉम कंपनियों की जवाबदेही बढ़ने और ग्राहकों की शिकायतों का समय पर समाधान होने की उम्मीद है।

TAGGED:AirtelConsumer Grievance RedressalInudstrialempirejioMobile NetworkTelecom CompaniesTelecom Complaint RulesTelecom Consumer RightsTelecom News IndiaTRAITRAI New Rules 2026TRAI Penalty
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article महंगे जेट ईंधन के बीच इंडिगो एयरलाइन की फ्यूल हेजिंग नीति की समीक्षा और अंतरराष्ट्रीय विस्तार की तैयारी महंगे जेट फ्यूल से बढ़ी इंडिगो की चिंता, बंद फ्यूल हेजिंग पॉलिसी की समीक्षा करेगा बोर्ड
Next Article बुधवार को शेयर बाजार में तेजी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा उछला; निफ्टी 23,900 के पार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

जियो प्लेटफॉर्म्स और पारस हेल्थकेयर के आईपीओ 21 अक्टूबर 2026 से खुलेंगे
टेलिकॉमफार्मा

Jio और Paras Healthcare के IPO 21 अक्टूबर से खुलेंगे, जानें कीमत और न्यूनतम निवेश

By
Manu Tiwari
टेलिकॉम

भारत में काम कर रहे चीनियों को फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजीज ग्रुप ने लौटाया, iPhone 17 पर संकट

By
Manu Tiwari
EPFO के WhatsApp चैनल पर PF, पेंशन और बीमा योजनाओं की जानकारी
टेलिकॉम

EPFO का WhatsApp चैनल शुरू, PF, पेंशन और बीमा से जुड़े अपडेट अब मोबाइल पर

By
Manu Tiwari
BSNL eSIM सर्विस लॉन्च – Tata Communications के साथ डिजिटल इंडिया की नई छलांग
टेलिकॉम

Tata और BSNL आए एक साथ, Jio और Airtel की बढ़ी टेंशन!

By
Shashank Pathak
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?