The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Wednesday, Jun 10, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > फर्श से अर्श तक > “एक चायवाले की सोच का विस्तार: नरेंद्र मोदी की कहानी लकीरों से परे”
फर्श से अर्श तक

“एक चायवाले की सोच का विस्तार: नरेंद्र मोदी की कहानी लकीरों से परे”

Last updated: 13/07/2025 2:13 PM
By
Industrial Empire
Share
SHARE

शहनवाज शम्सी, गुजरात। गुजरात के एक छोटे से रेलवे स्टेशन पर धुआं उठती केतली के पास एक किशोर खड़ा होता था। उसकी आंखों में कोई साधारण सपना नहीं था – वो जानता था कि ज़िंदगी चाय तक सीमित नहीं है। उसका नाम था – नरेंद्र दामोदरदास मोदी। आज वही नाम भारत की सबसे ऊंची कुर्सी से जुड़ा है, मगर ये कहानी केवल कुर्सी तक नहीं, उस जज़्बे तक है जिसने चाय से चलकर संसद तक की राह बनाई।

मोदी की कहानी को अक्सर “चाय से पीएम” तक का नारा देकर समझा जाता है। मगर असल में ये सफर किसी नारों से नहीं, कड़े अनुशासन, दूरदृष्टि और विरोध से लड़ने की क्षमता से भरा रहा है।

छोटे शहर वडनगर में जन्मे मोदी बचपन से ही अलग सोच रखते थे। जब बाकी बच्चे क्रिकेट खेलते, वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शाखाओं में शामिल होते। किशोरावस्था में ही उन्होंने घर-परिवार की सीमाओं को पार कर देश को समझना शुरू किया।

राजनीति में उनका प्रवेश मात्र संयोग नहीं था। वो रणनीति के खिलाड़ी थे। गुजरात में बतौर मुख्यमंत्री उनकी नीतियां, प्रशासनिक पकड़ और कॉर्पोरेट सहयोग की शैली ने उन्हें एक “डिवेलपमेंट ब्रांड” बना दिया।

साल 2002 का गुजरात दंगा उनके करियर पर ऐसा दाग था जिसे आलोचक बार-बार उभारते रहे। लेकिन मोदी ने हर आलोचना को ऊर्जा में बदला और 2014 में वो उस देश के प्रधानमंत्री बने, जहां कभी उनका खुद का बचपन संघर्षों में बीता था।

उन्होंने 2014 के बाद भारत की छवि को एक तेज़, निर्णायक और ग्लोबल नेतृत्व देने वाले देश की ओर मोड़ा। मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, उज्ज्वला योजना, जैसे कार्यक्रमों ने उन्हें एक “एक्शन-प्रधान नेता” की पहचान दी।

उनकी आलोचना करने वालों की कमी नहीं रही। लोकतंत्र पर सवाल, प्रेस की स्वतंत्रता, अल्पसंख्यक नीति – मगर मोदी का सबसे बड़ा हथियार रहा है जनता से सीधा संवाद। रेडियो हो या सोशल मीडिया, मोदी ने खुद को हर भारतीय तक पहुंचाया।

कई लोग उन्हें “चुनावी मशीन” कहते हैं, तो कई उन्हें “आदर्श प्रशासक”। मगर जो बात उन्हें भीड़ से अलग करती है, वो है उनका नया सोचने का साहस। नरेंद्र मोदी की कहानी ये बताती है कि संघर्ष अगर ज़िद में बदल जाए, तो इतिहास खुद नया रास्ता बना देता है। रेलवे प्लेटफॉर्म से प्रधानमंत्री कार्यालय तक का ये सफर सिर्फ किस्मत नहीं थी, ये था एक मिशन।

TAGGED:FarshSeArshTakFromTeaToPMgujratIndianLeadershipIndustrial EmpireNarendra ModiPM ModiSuccessStory
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article OpenAI से डील टूटी, अब Google के पाले में Windsurf – 2.4 अरब डॉलर की बड़ी डील
Next Article 14 जुलाई को बैंक हॉलिडे? जानिए सच्चाई और 14 से 20 जुलाई तक की पूरी बैंक छुट्टियों की लिस्ट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

फैक्ट्री में इस्तेमाल हो रही अत्याधुनिक मशीनें, ऑटोमेशन, AI, 3D प्रिंटिंग और ग्रीन टेक्नोलॉजी के साथ इंडस्ट्रियल इनोवेशन
ऑटो/टेक

फ़ैक्टरी नवाचार: ऐसी मशीनें जो आपने पहले कभी नहीं देखी होंगी

By
Industrial empire correspondent
India export decline due to US tariffs, trade deficit rises, import surge news analysis
ट्रेंडिंग खबरें

Export news: अमेरिकी टैरिफ शॉक से हिला भारत, निर्यात गिरा-व्यापार घाटा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

By
Industrial Empire
Donald Trump announces new oil refinery project in Texas Brownsville with Reliance Industries investment support
ट्रेंडिंग खबरें

टेक्सास में बनेगी नई तेल रिफाइनरी, Trump ने किया ऐलान, reliance को दिया धन्यवाद

By
Industrial empire correspondent
NBRI
अन्य

NBRI लखनऊ में हिंदी पखवाड़ा समारोह का भव्य उद्घाटन

By
Industrial empire correspondent
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?