The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Wednesday, Feb 11, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ऑटो/टेक > हाइड्रोजन गाड़ियों के लिए नई नंबर प्लेट योजना, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
ऑटो/टेक

हाइड्रोजन गाड़ियों के लिए नई नंबर प्लेट योजना, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट

Last updated: 04/07/2025 5:13 PM
By
Industrial Empire
Share
SHARE

भारत सरकार का सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) अब हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाले वाहनों के लिए अलग पंजीकरण नंबर प्लेट लाने की तैयारी में है। मंत्रालय ने इस संबंध में HSRP (High Security Registration Plate) की एक नई रंग योजना का ड्राफ्ट जारी किया है और 30 दिनों के भीतर लोगों से सुझाव और आपत्तियाँ मांगी हैं।

नंबर प्लेट का रंग कैसा होगा?
हाइड्रोजन वाहनों की नंबर प्लेट तीन श्रेणियों में अलग-अलग रंगों में होगी:-

कमर्शियल व्हीकल: ऊपरी हिस्सा हरा, निचला हिस्सा नीला और नंबर पीले रंग में होंगे।
प्राइवेट व्हीकल: ऊपरी हिस्सा हरा, निचला हिस्सा नीला और नंबर सफेद रंग में होंगे।
किराये की टैक्सी: ऊपरी हिस्सा काला, निचला हिस्सा नीला और नंबर पीले रंग में होंगे।

क्या है हाइड्रोजन फ्यूल?
हाइड्रोजन एक साफ और हरित ऊर्जा स्रोत है, जो पर्यावरण के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि यह शुद्ध रूप में वायुमंडल में नहीं मिलता, लेकिन इसे पानी या हाइड्रोकार्बन अणुओं से अलग किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल ईंधन के रूप में तब होता है जब इसे संग्रहित और शुद्ध किया जाता है। हाइड्रोजन जलने पर केवल पानी (H₂O) उत्सर्जित करता है, जिससे प्रदूषण नहीं होता।

ग्रीन हाइड्रोजन कैसे बनता है?
ग्रीन हाइड्रोजन पानी में इलेक्ट्रोलिसिस की प्रक्रिया से तैयार किया जाता है। इस प्रोसेस में इलेक्ट्रोलाइज़र मशीन का इस्तेमाल होता है, जो सौर (solar) और पवन (wind) ऊर्जा से चलता है। इस वजह से इसे “ग्रीन” कहा जाता है क्योंकि इसमें कार्बन उत्सर्जन नहीं होता।

हाइड्रोजन ईंधन के फायदे
हाइड्रोजन में बाकी ईंधनों की तुलना में ज़्यादा ऊर्जा होती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 1 किलो हाइड्रोजन करीब 4.5 लीटर डीजल के बराबर होती है। यह न केवल हल्का और सस्ता है बल्कि प्रदूषण को भी काफी हद तक कम करता है। इसके जलने से धुंआ नहीं निकलता बल्कि केवल पानी बनता है।

सरकार की हाइड्रोजन नीति और मिशन
भारत सरकार ने नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य हाइड्रोजन को ईंधन के रूप में अपनाना है। इसके तहत सरकार कई प्रकार की सब्सिडी और इंसेंटिव दे रही है। राज्यों ने भी अपनी हाइड्रोजन नीतियाँ बनाना शुरू कर दिया है, जिससे इन्फ्रास्ट्रक्चर को मज़बूती मिलेगी।

पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत
सरकार ने देश में 5 पायलट प्रोजेक्ट शुरू किए हैं, जिनमें कुल 37 हाइड्रोजन वाहन (बस और ट्रक) और 9 हाइड्रोजन फ्यूल स्टेशन शामिल हैं। ये वाहन देश के 10 प्रमुख मार्गों पर परीक्षण के लिए चलेंगे जैसे – दिल्ली-आगरा, भुवनेश्वर-पुरी, पुणे-मुंबई, जमशेदपुर-कलिंगनगर और विशाखापट्टनम-बय्यावरम आदि।

सरकार का यह कदम न केवल ईंधन के वैकल्पिक स्रोत को बढ़ावा देगा बल्कि प्रदूषण कम करने में भी अहम भूमिका निभाएगा। हाइड्रोजन वाहनों के लिए नई नंबर प्लेट रंग योजना, जागरूकता और पहचान में भी मदद करेगी, जिससे ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा।

TAGGED:AutomobilesCommercial Vehiclesfuel hydrogenhydrogenIndustrial Empire
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article “GST अपीलीय न्यायाधिकरण नियम 2025” पर ICMAI द्वारा संगोष्ठी का आयोजन
Next Article रवींद्रनाथ टैगोर के दुर्लभ पत्रों की ऐतिहासिक नीलामी – 5.9 करोड़ में नीलाम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

PFRDA नई वेबसाइट यूजर इंटरफेस
ऑटो/टेक

पेंशन क्षेत्र में डिजिटल क्रांति: PFRDA की नई वेबसाइट से बदलेगा अनुभव, दिव्यांगजन भी करेंगे इसका यूज

By
Industrial Empire
Jio VoNR सर्विस लॉन्च: जियो यूजर्स को मिलेगी अल्ट्रा-क्लियर वॉइस कॉलिंग और बेहतर नेटवर्क क्वालिटी
टेलिकॉम

दिवाली से पहले JIO ने अपने यूजर्स को दिया गिफ्ट, देशभर में लॉन्च कर दी VoNR सर्विस, मिलेगा बंपर फायदा

By
Industrial Empire
भारतीय निर्यातक संगठनों की RBI अधिकारियों से बैठक, अमेरिकी शुल्क से राहत की मांग
ट्रेंडिंग खबरें

50% अमेरिकी टैरिफ का असर: निर्यातकों में चिंता, मांगी RBI से राहत और बैंकिंग समर्थन

By
Industrial Empire
BRICS पर अमेरिका का हमला – ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो का भारत और BRICS देशों पर विवादित बयान
ट्रेंडिंग खबरें

BRICS पर अमेरिकी हमला: ट्रंप के सलाहकार ने भारत को कह दिया खून चूसने वाला वैम्पायर, दी धमकी

By
Shashank Pathak
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?