The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Sunday, Mar 29, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे क्रोएशिया : हुआ भव्य स्वागत
अन्य

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे क्रोएशिया : हुआ भव्य स्वागत

Last updated: 19/06/2025 5:14 PM
By
Industrial Empire
Share
प्रधानमंत्री मोदी और क्रोएशियाई प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को अपनी यूरोप यात्रा के अंतिम पड़ाव क्रोएशिया पहुंचे। जहाँ उन्होंने क्रोएशिया की राजधानी ज़ाग्रेब में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में भारत-क्रोएशिया संबंधों को नई दिशा देने की घोषणा की। यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली आधिकारिक यात्रा है जिसे ऐतिहासिक और सौहार्दपूर्ण बताया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और क्रोएशिया लोकतंत्र, समानता, बहुलवाद और कानून के शासन जैसे साझा मूल्यों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि – दोनों देशों में हाल ही में तीसरी बार चुनी गई सरकारों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को तीन गुना गति देने का निर्णय हुआ है।

रक्षा और व्यापार में होगा गहरा सहयोग
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, “रक्षा क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग के लिए एक ‘रक्षा सहयोग योजना’ तैयार की जा रही है। जिसमें मिलिट्री ट्रेनिंग, एक्सचेंज प्रोग्राम और रक्षा उद्योग पर विशेष फोकस होगा।” इसके साथ ही फार्मा, एग्रीकल्चर, आईटी, ग्रीन एनर्जी, डिजिटल टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाया जाएगा। शिपबिल्डिंग और साइबर सुरक्षा में दोनों देश मिलकर काम करेंगे। भारत की सागरमाला परियोजना के तहत क्रोएशिया की कंपनियों को भारत के पोर्ट मॉडर्नाइजेशन और मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी में साझेदारी के अवसर मिलेंगे।

संस्कृति, शिक्षा और लोगों के बीच बढ़ेगा जुड़ाव
प्रधानमंत्री मोदी ने ज़ाग्रेब यूनिवर्सिटी में 50 वर्षों से चल रहे इंडोलॉजी विभाग का उल्लेख करते हुए कहा कि, “हमारे सांस्कृतिक संबंध सैकड़ों वर्षों पुराने हैं।” उन्होंने बताया कि ‘इवान फिलिप वेज़दिन’ ने 18वीं सदी में संस्कृत व्याकरण को यूरोप में पहली बार प्रकाशित किया था। हिंदी को बढ़ावा देने के लिए ज़ाग्रेब यूनिवर्सिटी में हिंदी चेयर के MoU की अवधि 2030 तक बढ़ाई गई है। इसके साथ ही अगले पांच वर्षों के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम भी तैयार किया गया है।

लोगों की आवाजाही होगी आसान
पीएम मोदी ने बताया कि भारत और क्रोएशिया के बीच मोबिलिटी एग्रीमेंट को जल्द पूरा किया जाएगा ताकि दोनों देशों के लोग एक-दूसरे के देश में आना-जाना और काम करना आसान महसूस करें। क्रोएशियाई कंपनियां भारत की आईटी प्रतिभा का भी लाभ उठा सकेंगी।

आतंकवाद और वैश्विक मुद्दों पर एक राय
दोनों नेताओं ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की और इसे मानवता का दुश्मन बताया। पीएम मोदी ने 22 अप्रैल को भारत में हुए आतंकी हमले पर संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए क्रोएशिया सरकार का धन्यवाद भी किया। साथ ही कहा कि इस कठिन समय में मित्र देशों का साथ बहुत मूल्यवान होता है।

भारत-यूरोप साझेदारी को बताया महत्वपूर्ण
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज के वैश्विक परिदृश्य में भारत और यूरोप की साझेदारी बेहद अहम है। यूरोपीय संघ के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में क्रोएशिया की भूमिका को भी उन्होंने महत्वपूर्ण बताया। पीएम मोदी ने कहा कि, “चाहे यूरोप हो या एशिया, समस्याओं का समाधान युद्ध से नहीं संवाद और कूटनीति से ही निकल सकता है। उन्होंने क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के सम्मान की आवश्यकता पर भी जोर दिया।”

इसके साथ ही पीएम मोदी ने ज़ाग्रेब में हिंदी बोलने को एक गर्व का क्षण बताया और कहा कि भाषा एक पुल है जो देशों को जोड़ती है। उन्होंने प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक को भारत आने का न्योता भी दिया।

TAGGED:croatiaindiaIndustrial EmpirePM ModiPM visit coratiaप्रधानमंत्री मोदी पहुंचे क्रोएशियाभारत-यूरोप साझेदारी
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article खून-पसीने की कमाई होगी बेकार, बैंकों ने घटाई सेविंग अकाउंट की ब्याज दर
Next Article कोयला मंत्रालय ने रचा इतिहास, मिला 200वां ब्लॉक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

India-Pakistan match: Asia Cup 2025 cricket match with falling advertisement rates and festive season brand ads
ट्रेंडिंग खबरें

India-Pakistan match: भारत-पाक मैच की एड रेट्स में गिरावट, गेमिंग बैन और फेस्टिव सीजन ने बदला बाजार का समीकरण

By
Shashank Pathak
TVS Jupiter 110 Stardust Black Edition Scooter with premium black design and smart features
ऑटो/टेक

लॉन्च हुआ TVS Jupiter 110 स्टारडस्ट ब्लैक एडिशन, जानिए कीमत और फीचर्स

By
Industrial Empire
Lemongrass Farming helping small farmers earn more income in rural India
एग्रीकल्चर

lemongrass Farming: यह घास चमका रही किसानों की किस्मत, 1000 रुपये लीटर बिकता है इसका तेल

By
Industrial Empire
छठ पूजा 2025 Bank Holiday लिस्ट – 27 अक्टूबर को कहां बंद रहेंगे बैंक
बैंकिंग

Bank Holiday: छठ पूजा के चलते कहां-कहां रहेगा अवकाश? पूरी लिस्ट देखें वरना होंगे परेशान!

By
Shashank Pathak
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?