The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Monday, Oct 5, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > बैंकिंग > पीएनबी को मिलेगी नीरव मोदी की 66 करोड़ की संपत्ति, जल्द होगा प्रत्यर्पण
बैंकिंग

पीएनबी को मिलेगी नीरव मोदी की 66 करोड़ की संपत्ति, जल्द होगा प्रत्यर्पण

Last updated: 04/07/2025 5:15 PM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
SHARE

हीरा कारोबारी और भगोड़े अपराधी नीरव मोदी के खिलाफ चल रहे पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के मामले में एक बड़ी प्रगति हुई है। मुंबई की एक विशेष अदालत ने हाल ही में नीरव मोदी और उसकी बहन पूर्वी मोदी की ₹66.33 करोड़ की जब्त संपत्तियां पंजाब नेशनल बैंक को सौंपने की अनुमति दे दी है। ये संपत्तियां प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जब्त की थीं। बैंक ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि इन संपत्तियों को बेचकर उसे हुए भारी नुकसान की आंशिक भरपाई की जा सकती है। कोर्ट ने यह आदेश 17 जून 2025 को पारित किया।

रिलीज की गई संपत्तियों में मुंबई के वर्ली स्थित नीरव मोदी के ‘समुद्र महल’ आवास से जब्त की गई ज्वेलरी, महंगी घड़ियां, सिक्के और नकदी शामिल हैं। जिनकी कीमत लगभग ₹40.83 करोड़ है। इसके अलावा, पूर्वी मोदी के नाम पर ₹19.50 करोड़ का एक फ्लैट और दूसरी चल संपत्तियां भी हैं। कोर्ट ने यह भी शर्त रखी कि पीएनबी को एक अंडरटेकिंग देनी होगी जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि, भविष्य में जरूरत पड़ने पर इन संपत्तियों की बिक्री से प्राप्त राशि को फिर से वसूला जा सके।

प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट को बताया कि उसे इन संपत्तियों को वापस देने पर कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते शर्तों का पालन हो। कोर्ट ने पीएनबी की याचिका मंजूर करते हुए आदेश दिया कि संपत्तियां बैंक को सौंपी जाएं। इससे बैंक को कुछ राहत मिलने की संभावना है, क्योंकि नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी द्वारा किए गए ₹13,500 करोड़ के घोटाले से बैंकों को अब तक भारी नुकसान हुआ है। पीएनबी समेत बैंकों के समूह ने ₹8,526 करोड़ के नुकसान की पुष्टि की है जबकि ED अब तक सिर्फ ₹2,324.97 करोड़ की संपत्तियां ही जब्त कर पाई है।

नीरव मोदी इस समय ब्रिटेन की जेल में बंद है और भारत प्रत्यर्पण से बचने की लगातार कोशिश करता रहा है। लेकिन 15 मई 2025 को यूके हाईकोर्ट ने उसकी 10वीं बार दायर की गई जमानत याचिका खारिज कर दी। CBI ने इस सुनवाई के दौरान लंदन पहुंचकर वहां की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के साथ मिलकर उसका विरोध किया। नीरव मोदी को 19 मार्च 2019 को लंदन में गिरफ्तार किया गया था और तभी से वह जेल में है।

अब ब्रिटेन की हाईकोर्ट ने भारत प्रत्यर्पण को भी मंजूरी दे दी है। इससे नीरव मोदी को भारत लाने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। हालांकि उसने 2022 में यूके सुप्रीम कोर्ट तक का रुख किया था लेकिन हर बार उसकी कोशिशें असफल रहीं। ईडी ने सोशल मीडिया पर यह भी स्पष्ट किया है कि नीरव मोदी शेल कंपनियों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग कर करोड़ों रुपये ब्रिटेन और अन्य देशों में भेज चुका है। इस फैसले से एक ओर जहां पीएनबी को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर भारत सरकार के लिए नीरव मोदी को देश वापस लाकर उस पर मुकदमा चलाना अब पहले से कहीं ज्यादा संभव हो गया है।

TAGGED:BankFraudBreakingNewsExtraditionNewsFinancialCrimeIndianBankingIndustrial EmpireModiFraudNiravModiPNB
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article यूपी में बिजली संकट या लूट की तैयारी, दरें 13 रुपये प्रति यूनिट होने की आशंका!
Next Article Honda City Sport लॉन्च, यूथ को ध्यान में रखकर पेश किया गया नया वेरिएंट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

GANPATI BAPPA
ट्रेंडिंग खबरें

गणपति बप्पा के संग झूमेगा बाजार: 28,000 करोड़ का त्योहारी कारोबार

By
Shashank Pathak
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ब्रह्मोस उत्पादन केंद्र में – आत्मनिर्भर भारत की सैन्य नीति
अन्य

भारत की सैन्य योजना में बड़ा कदम, अब हर साल बनेंगी 100 ब्रह्मोस मिसाइलें

By
Manu Tiwari
अन्य

अफ्रीकी देशों में भारतीय रेल का दबदबा, विदेश भेजेगा 150 रेल इंजन

By
Manu Tiwari
Bharat Maritime Insurance Pool
अन्य

Bharat Maritime Insurance Pool: ₹12,980 करोड़ की गारंटी के साथ भारत का बड़ा कदम, अब सुरक्षित होगा समुद्री कारोबार

By
Manu Tiwari
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?