The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Thursday, Nov 26, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > फर्श से अर्श तक > उधार और सोना बेचकर शुरू किया कारोबार, 22 साल के मुर्तजा ने खड़ी की 2.5 करोड़ की कंपनी
फर्श से अर्श तक

उधार और सोना बेचकर शुरू किया कारोबार, 22 साल के मुर्तजा ने खड़ी की 2.5 करोड़ की कंपनी

Last updated: 25/11/2026 10:07 AM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
कश्मीर के युवा उद्यमी मुर्तजा रफीक अपने डिलीवरी स्टार्टअप स्पीडी कार्ट के साथ
22 वर्षीय मुर्तजा रफीक ने सीमित संसाधनों से स्पीडी कार्ट शुरू कर कश्मीर में डिलीवरी कारोबार की नई पहचान बनाई।
SHARE

श्रीनगर। सफलता उम्र या संसाधनों की मोहताज नहीं होती, जरूरत होती है एक मजबूत सोच और उसे पूरा करने के जुनून की। दक्षिण कश्मीर के त्राल निवासी 22 वर्षीय मुर्तजा रफीक इसकी मिसाल बन गए हैं। कभी कारोबार शुरू करने के लिए उन्हें परिवार और दोस्तों से पैसे उधार लेने पड़े और अपना सोना तक बेचना पड़ा। आज वही मुर्तजा स्पीडी कार्ट (Speedy Kart) नाम का डिलीवरी स्टार्टअप चला रहे हैं, जिसका वित्त वर्ष 2025-26 में रेवेन्यू 2.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उनकी कंपनी में करीब 90 लोग काम कर रहे हैं।

सोशल मीडिया से शुरू हुआ सफर

मुर्तजा की उद्यमिता की शुरुआत सोशल मीडिया से हुई। उन्होंने 2017 में महज 13 साल की उम्र में वीडियो बनाना शुरू किया था। शुरुआती दिनों में गांव और स्कूल के लोग उनका मजाक उड़ाते थे, लेकिन उन्होंने अपना काम जारी रखा। धीरे-धीरे व्लॉग और लाइफस्टाइल वीडियो के जरिए उन्होंने सोशल मीडिया पर पहचान बना ली। श्रीनगर के धूल इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई के बाद उन्होंने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में दाखिला लिया, लेकिन उनकी दिलचस्पी कारोबार में ज्यादा थी।

दिल्ली से मिला स्टार्टअप का आइडिया

साल 2020 के बाद बिजनेस के अवसर तलाशते हुए मुर्तजा दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने देखा कि लोग जोमैटो और ब्लिंकिट जैसे ऐप के जरिए कुछ ही मिनटों में खाना और जरूरी सामान मंगा लेते हैं। उन्हें लगा कि ऐसी सुविधा कश्मीर में भी शुरू की जा सकती है। इसी सोच के साथ जुलाई 2022 में उन्होंने स्पीडी कार्ट की वेबसाइट लॉन्च की। शुरुआती निवेश के लिए अपनी बचत के साथ परिवार और दोस्तों से उधार लिया और अपना सोना भी बेचा। शुरुआत में 10 से 20 हजार रुपये के कपड़े खरीदकर ऑनलाइन बेचने से कारोबार शुरू हुआ। अगस्त 2024 में कंपनी का मोबाइल ऐप भी लॉन्च कर दिया गया।

एक ऐप पर मिलती हैं कई सुविधाएं

स्पीडी कार्ट की खासियत यह है कि यह केवल फूड या किराना डिलीवरी तक सीमित नहीं है। इस प्लेटफॉर्म पर ग्राहक बिरयानी, जूते, कपड़े, हेडफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे सामान ऑर्डर कर सकते हैं। स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी कश्मीरी केसर और हरीसा जैसे पारंपरिक उत्पादों के साथ कोरियन स्किनकेयर प्रोडक्ट भी उपलब्ध करा रही है। इसके लिए कंपनी ने डार्क स्टोर, क्लाउड किचन और अपनी डिलीवरी टीम तैयार की है।

सोशल मीडिया बना कारोबार की ताकत

मुर्तजा अपनी सोशल मीडिया लोकप्रियता का इस्तेमाल कंपनी के प्रचार में भी करते हैं। वे खुद वीडियो बनाकर स्पीडी कार्ट का प्रचार करते हैं और इसे अपना सबसे प्रभावी मार्केटिंग माध्यम मानते हैं। इससे कंपनी को बड़े विज्ञापन बजट के बिना ग्राहकों तक पहुंचने में मदद मिली। सोशल मीडिया के जरिए ही दो स्थानीय युवा निवेशकों ने कंपनी से संपर्क किया और इसकी वित्तीय स्थिति देखने के बाद निवेश में रुचि दिखाई।

2.5 लाख ऑर्डर, अब 10 राज्यों का लक्ष्य

आज स्पीडी कार्ट के छह स्टोर हैं और यह त्राल, अवंतीपुरा समेत दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में सेवाएं दे रही है। कंपनी 10 किलोमीटर के दायरे में 30 से 40 मिनट में डिलीवरी का लक्ष्य रखती है। पिछले दो वर्षों में 2.5 लाख से अधिक ऑर्डर पूरे किए जा चुके हैं। कंपनी का रेवेन्यू 2024-25 के 1.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 2025-26 में 2.5 करोड़ रुपये हो गया है। अब मुर्तजा का लक्ष्य 2027 के अंत तक स्पीडी कार्ट को देश के 10 से 12 राज्यों में पहुंचाना है।

TAGGED:Delivery StartupDigital BusinessEntrepreneurshipIndian Startup EcosystemindustrialempireKashmir BusinessKashmir StartupMurtaza RafiqSpeedy Kartstartup success storyTral KashmirYoung Entrepreneur India
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट और ग्रीन एनर्जी निवेश योजना बायोगैस कारोबार में ₹15,000 करोड़ लगाएगी रिलायंस, 2030 तक 100 नए प्लांट लगाने की तैयारी
Next Article भारत में टाटा, हुंडई और ऑडी की कारों की कीमतों में दिसंबर 2026 से बढ़ोतरी 1 दिसंबर से महंगी होंगी टाटा और हुंडई की कारें, ऑडी भी नए साल में बढ़ाएगी कीमतें
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

ECLGS 5.0 योजना के तहत अतिरिक्त सरकारी गारंटी राशि की मांग करते MSME कारोबारी
बाज़ार

MSME कारोबारियों को मिल सकती है बड़ी राहत, ECLGS 5.0 के लिए अतिरिक्त बजट की मांग

By
Manu Tiwari
एडलवाइस म्यूचुअल फंड की सीईओ राधिका गुप्ता को TIME 100 Next India 2026 सूची में शामिल किया गया
फर्श से अर्श तक

राधिका गुप्ता को TIME 100 Next India 2026 में जगह, महिलाओं को निवेश के लिए कर रहीं प्रेरित

By
Manu Tiwari
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में संभावित गिरावट और भारतीय कंपनियों पर इसका असर
केमिकल

2027 में 70 डॉलर तक गिर सकता है कच्चा तेल, इन 5 सेक्टर की कंपनियों को होगा फायदा

By
Manu Tiwari
नवंबर 2026 में भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उत्पादन और नए ऑर्डर बढ़ने से PMI 9 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा
आईटीऑटो/टेकट्रेंडिंग खबरें

भारत की कारोबारी गतिविधियों में तेजी, 9 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा मैन्युफैक्चरिंग PMI

By
Manu Tiwari
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?