The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Wednesday, Nov 4, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > एग्रीकल्चर > अक्टूबर में चीनी उत्पादन ने बनाया रिकॉर्ड, महाराष्ट्र सबसे आगे; बाजार में सप्लाई बढ़ने की उम्मीद
एग्रीकल्चर

अक्टूबर में चीनी उत्पादन ने बनाया रिकॉर्ड, महाराष्ट्र सबसे आगे; बाजार में सप्लाई बढ़ने की उम्मीद

Last updated: 03/11/2026 4:14 PM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
चीनी मिल में गन्ने की पेराई और चीनी उत्पादन की प्रक्रिया
नए पेराई सीजन में अक्टूबर के दौरान देशभर में 8.45 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ।
SHARE

देश में 2026-27 के गन्ना पेराई सीजन की शुरुआत के साथ ही चीनी उत्पादन में बड़ी तेजी देखने को मिली है। अक्टूबर महीने में देशभर में 8.45 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ, जो पिछले साल के मुकाबले कई गुना अधिक है। अक्टूबर 2025 में इसी अवधि के दौरान महज 1 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। इस बार रिकॉर्ड उत्पादन में महाराष्ट्र की सबसे बड़ी हिस्सेदारी रही। राज्य की चीनी मिलों ने अकेले 7.20 लाख टन चीनी तैयार की है।

उत्पादन में इस तेजी से आने वाले दिनों में बाजार में चीनी की उपलब्धता बेहतर होने की उम्मीद है। इससे मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बनाने में मदद मिलेगी और सप्लाई को लेकर बनी चिंता कम हो सकती है।

नवंबर में बढ़ सकती है चीनी की उपलब्धता

आंकड़ों के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को देश में लगभग 36 लाख टन चीनी का पिछला स्टॉक मौजूद था। इसके अलावा अक्टूबर के लिए सरकार ने चीनी मिलों को खुले बाजार में बिक्री के लिए 27 लाख टन का कोटा निर्धारित किया था। अब नए सीजन के रिकॉर्ड उत्पादन के बाद नवंबर में बाजार को पर्याप्त चीनी मिलने की संभावना है।

राष्ट्रीय सहकारी चीनी कारखाना महासंघ के मुताबिक, अक्टूबर के अंत तक देश की 152 चीनी मिलों में पेराई शुरू हो चुकी थी। पिछले साल इसी अवधि में केवल 31 मिलें चालू हो पाई थीं। इस दौरान गन्ने की पेराई 105.43 लाख टन तक पहुंच गई, जबकि अक्टूबर 2025 में यह आंकड़ा 11.84 लाख टन था। हालांकि, चीनी रिकवरी दर में मामूली गिरावट दर्ज की गई। इस साल अक्टूबर में औसत रिकवरी 8.04 प्रतिशत रही, जबकि पिछले साल यह 8.36 प्रतिशत थी।

महाराष्ट्र में सबसे तेज पेराई

महाराष्ट्र इस सीजन में चीनी उत्पादन के मामले में सबसे आगे है। 31 अक्टूबर तक राज्य की 123 मिलों ने पेराई शुरू कर दी थी। इन मिलों ने 91.14 लाख टन गन्ने की पेराई करके 7.20 लाख टन चीनी का उत्पादन किया। राज्य की औसत रिकवरी दर 7.90 प्रतिशत रही।

वहीं, गुजरात में 10 मिलों ने 1.25 लाख टन गन्ने की पेराई कर 5 हजार टन चीनी बनाई। यहां औसत रिकवरी 4 प्रतिशत दर्ज की गई। महाराष्ट्र में 1 नवंबर तक मिलों की संख्या बढ़कर 124 हो गई। राज्य की 60 सहकारी और 64 निजी मिलों ने मिलकर 97.46 लाख टन गन्ने की पेराई की और 7.91 प्रतिशत रिकवरी के साथ 7.707 लाख टन चीनी का उत्पादन किया।

कर्नाटक और यूपी में अलग-अलग स्थिति

कर्नाटक में अब तक 7 मिलों ने पेराई शुरू की है। यहां 8.33 लाख टन गन्ने से 80 हजार टन चीनी का उत्पादन हुआ है। औसत रिकवरी 9.60 प्रतिशत रही। गन्ने के उचित दाम की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन राज्य सरकार के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो चुका है।

उत्तर प्रदेश में फिलहाल केवल 3 चीनी मिलों में पेराई शुरू हुई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 10 मिलें चालू हो चुकी थीं। तमिलनाडु में 7 और तेलंगाना में 2 मिलों ने काम शुरू कर दिया है।

365 रुपये प्रति क्विंटल तय है एफआरपी

केंद्र सरकार ने 2026-27 सीजन के लिए गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य (FRP) 365 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। यह दर 10.25 प्रतिशत की बुनियादी चीनी रिकवरी के आधार पर तय होती है। रिकवरी दर कम होने पर किसानों को मिलने वाले मूल्य पर भी असर पड़ सकता है। कुछ राज्य केंद्र के एफआरपी के अलावा अपना राज्य सलाहकारी मूल्य (SAP) भी घोषित करते हैं।

TAGGED:FRP 2026-27indian agricultureindustrialempireMaharashtra Sugar MillsSugar industrySugar Marketsugar millsSugar productionSugarcane CrushingSugarcane farmersUttar Pradesh Sugar Industry
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article अनिल अंबानी ग्रुप के खिलाफ ED की कार्रवाई में 510 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क अनिल अंबानी ग्रुप पर ED का शिकंजा, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क
Next Article वेलबी स्टार्टअप के संस्थापक सुप्रीत कश्यप और उनका बांस के कपड़ों का कारोबार नौकरी छोड़ शुरू किया स्टार्टअप, आज 6 करोड़ का कारोबार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

एग्रीकल्चर

‘गरीब की गाय’ अब बना रही है करोड़पति: जानिए गोट फार्मिंग बिजनेस का नया चेहरा

By
Industrial empire correspondent
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सेंट एग्री गोल्ड लोन योजना के तहत किसानों को सोना गिरवी रखकर 20 लाख रुपये तक का कृषि ऋण
एग्रीकल्चर

किसानों को सोने पर मिलेगा 20 लाख रुपये तक का लोन, जानें सेंट एग्री गोल्ड लोन की पूरी जानकारी

By
Manu Tiwari
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत की तेल रिफाइनिंग क्षमता की तारीफ की, वेनेजुएला के तेल पर रिलायंस इंडस्ट्रीज से बातचीत की तैयारी
ट्रेंडिंग खबरेंकेमिकल

भारत की रिफाइनिंग क्षमता के मुरीद हुए मार्को रुबियो, रिलायंस से होगी तेल पर बातचीत

By
Manu Tiwari
एग्रीकल्चर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से मक्का किसानों और एथनॉल उद्योग पर मंडरा रहा संकट

By
Shashank Pathak
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?