The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Monday, Jun 8, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ट्रेंडिंग खबरें > देश को मिले रेलवे और एग्रीक्लचर सेक्टर में बड़े तोहफे: कैबिनेट के 6 अहम फैसले
ट्रेंडिंग खबरें

देश को मिले रेलवे और एग्रीक्लचर सेक्टर में बड़े तोहफे: कैबिनेट के 6 अहम फैसले

Last updated: 01/08/2025 2:12 PM
By
Industrial empire correspondent
Share
केंद्रीय कैबिनेट बैठक में लिए गए बड़े फैसले
SHARE

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में देश के विकास से जुड़े 6 अहम फैसले लिए गए। इनमें से 4 फैसले रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े हैं, जबकि बाकी 2 फैसले किसानों और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं। इन फैसलों से एक ओर जहां देश की रेल परिवहन क्षमता बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर कृषि और सहकारी क्षेत्रों को नई रफ्तार मिलेगी।

चार नए रेल प्रोजेक्ट, 574 किमी का विस्तार
कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड में चार रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में कुल करीब 11,169 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें शामिल हैं—

इटारसी-नागपुर चौथी रेल लाइन,
छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद)-परभणी दोहरीकरण,
आलूआबाड़ी रोड-न्यू जलपाईगुड़ी तीसरी और चौथी लाइन,
डांगोआपोसी-जारोली तीसरी और चौथी लाइन।

इन योजनाओं से भारतीय रेलवे नेटवर्क में करीब 574 किलोमीटर की वृद्धि होगी और यह काम 2028-29 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इससे रेलवे की माल ढुलाई क्षमता भी बढ़ेगी, जिससे कोयला, सीमेंट, क्लिंकर, फ्लाई ऐश, जिप्सम, पेट्रोलियम उत्पाद और कृषि उपज जैसे माल का परिवहन तेज और आसान होगा। इससे रेलवे हर साल करीब 95.91 मिलियन टन (MTPA) अतिरिक्त माल ढो पाएगी।

प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना को मिली करोड़ों की सौगात
कृषि और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (PMKSY) को भी और अधिक मजबूती दी गई है। इसके तहत 6,520 करोड़ रुपये की नई स्वीकृति मिली है, जिसमें 1,920 करोड़ रुपये अतिरिक्त हैं। यह राशि 2021-22 से 2025-26 के बीच खर्च की जाएगी।

इस योजना के अंतर्गत दो बड़े कदम उठाए जाएंगे:

  • 50 मल्टी प्रोडक्ट फूड इरैडिएशन यूनिट्स स्थापित की जाएंगी, जिसमें 1 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।
  • 100 फूड टेस्टिंग लैब्स (FTLs) बनाए जाएंगे जिन्हें NABL से मान्यता मिलेगी। इस कार्य पर 920 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इन प्रयासों से फूड सेफ्टी, क्वालिटी कंट्रोल और कृषि उत्पादों के वैल्यू एडिशन को बढ़ावा मिलेगा।

सहकारी समितियों को मिलेगा NCDC से आर्थिक सहारा
सरकार ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) के तहत एक नई योजना को मंजूरी दी है। इसके अंतर्गत 2025-26 से 2028-29 तक 2 हजार करोड़ रुपये की सरकारी सहायता दी जाएगी। यह योजना सहकारी समितियों को मजबूत बनाने के लिए शुरू की गई है। सरकार हर साल 500 करोड़ रुपये देगी, जिससे NCDC खुले बाजार से कुल 20 हजार करोड़ रुपये जुटा सकेगा।

यह राशि सहकारी समितियों को लोन के रूप में दी जाएगी ताकि वे नई परियोजनाएं शुरू कर सकें, पुरानी इकाइयों का विस्तार कर सकें और अपने काम के लिए जरूरी वर्किंग कैपिटल प्राप्त कर सकें। इस योजना से देशभर में फैली करीब 13,288 सहकारी समितियों और 2.9 करोड़ सदस्यों को सीधा लाभ मिलेगा। ये समितियां डेयरी, मत्स्य पालन, चीनी, कपड़ा, भंडारण, कोल्ड स्टोरेज, महिला सहकारिता जैसे क्षेत्रों में सक्रिय हैं।

विकास की नई दिशा में कदम
केंद्र सरकार के इन 6 बड़े फैसलों से साफ है कि देश का फोकस अब इन्फ्रास्ट्रक्चर और कृषि सुधारों पर है। रेलवे नेटवर्क का विस्तार जहां परिवहन और उद्योगों को नई रफ्तार देगा, वहीं PMKSY और NCDC के फैसले किसानों, खाद्य उद्योग और सहकारी संस्थाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहित करेंगे। ये निर्णय ग्रामीण भारत से लेकर उद्योगिक हब तक, हर क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव डालेंगे।

TAGGED:AgricultureCabinetDecisionsIndian RailwayIndustrial EmpireNCDCNCDCReformsPMKSY2025Pradhan Mantri Kisan Sampada YojanaRailwayDevelopmentViksitBharat
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कचरे से कमाई का पावरफुल जरिया: बायो-CNG मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस का पूरा प्लान
Next Article किसानों के लिए खुशखबरी! सरकार देगी मुफ्त तोरिया बीज मिनीकिट, शुरू हुआ आवेदन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Airbus A320 aircraft recall news, global flight disruption, aviation safety update
अन्य

Airbus ने 6,000 विमान वापस बुलाए: दुनिया भर में उड़ानों पर संकट, सरकारें अलर्ट मोड पर

By
Industrial Empire
volvo car
ऑटो/टेक

Volvo Car India ने बढ़ाए कार के दाम: 1 मई से ₹1 लाख तक महंगी होंगी लग्ज़री कारें

By
Industrial Empire
Advance Tax deadline 15 March 2026 last installment payment rule penalty income tax India
बैंकिंग

Advance Tax Deadline: 15 मार्च से पहले जमा करें अंतिम किस्त, वरना लग सकती है पेनाल्टी

By
Shashank Pathak
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अनिश्चितता, टैरिफ विवाद और रूस-भारत ऊर्जा संबंधों के बीच छठे दौर की वार्ता टलने की संभावना
नॉन रिन्यूएबल एनर्जी

भारत-अमेरिका ट्रेड डील 2025: छठे दौर की वार्ता टली, टैरिफ विवाद और रूस से तेल आयात बना बड़ी चुनौती

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?