The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Saturday, Oct 10, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > एग्रीकल्चर > किसानों के लिए खुशखबरी! सरकार देगी मुफ्त तोरिया बीज मिनीकिट, शुरू हुआ आवेदन
एग्रीकल्चर

किसानों के लिए खुशखबरी! सरकार देगी मुफ्त तोरिया बीज मिनीकिट, शुरू हुआ आवेदन

Last updated: 01/08/2025 7:33 PM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की आमदनी बढ़ाने और प्रदेश में तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी योजना की शुरुआत की है। इसके तहत तोरिया फसल की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए मुफ्त बीज मिनीकिट दिए जा रहे हैं। यह योजना उन किसानों के लिए खास मौका है, जो कम लागत में अच्छी कमाई करना चाहते हैं। योजना के तहत किसानों को 2 किलोग्राम प्रमाणित बीज का मिनीकिट बिल्कुल मुफ्त मिलेगा।

15 अगस्त तक है आवेदन का मौका
राज्य सरकार के कृषि विभाग द्वारा संचालित इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू हो चुकी है, जो 15 अगस्त 2025 तक चलेगी। किसा agridarshan.up.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि केवल पंजीकृत किसान ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

मिनीकिट मिलेगा सिर्फ एक, चयन होगा लॉटरी से
इस योजना में हर किसान को केवल एक बीज मिनीकिट ही दिया जाएगा। यदि आवेदन संख्या निर्धारित लक्ष्य से अधिक हो जाती है, तो ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित किसानों को बीज का वितरण संबंधित राजकीय कृषि बीज भंडार से POS मशीन के माध्यम से किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।

सेहतमंद समाज के लिए तिलहन की खेती
तिलहन जैसे तिल, तोरिया, सूरजमुखी, मूंगफली और सोयाबीन न सिर्फ खाद्य तेलों का प्रमुख स्रोत हैं, बल्कि इनमें मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। तिलहन का सेवन हृदय रोग, कैंसर और अन्य बीमारियों के खतरे को कम करता है। ऐसे में सरकार की यह पहल केवल किसानों के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए लाभकारी साबित हो सकती है।

तोरिया की खेती: कम लागत, ज्यादा मुनाफा
तोरिया फसल की एक खासियत यह है कि इसे कम लागत में उगाया जा सकता है और इससे बेहतर उपज भी मिलती है। सही तकनीक और समय पर बुवाई करने से किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं। खेती से पहले एक बार मिट्टी पलटने वाला हल, फिर 2-3 बार देसी हल से जुताई कर खेत को भुरभुरा बना लेना चाहिए।

बीज की मात्रा और बीजोपचार जरूरी
4 किग्रा बीज प्रति हेक्टेयर बुवाई के लिए पर्याप्त होता है। रोगों से सुरक्षा के लिए बीज को 25 ग्राम थीरम प्रति किलो बीज की दर से उपचारित करना चाहिए। हमेशा प्रमाणित और संशोधित बीज का ही उपयोग करें।

बुवाई का सही समय और विधि
तोरिया की बुवाई सितंबर के पहले पखवाड़े में कर देनी चाहिए, ताकि बाद में गेहूं की फसल ली जा सके। ‘भवानी’ प्रजाति की बुवाई सितंबर के दूसरे पखवाड़े में करें। देशी हल से कतारों में बुवाई करें, कतारों की दूरी 30 सेमी और बीज की गहराई 3-4 सेमी होनी चाहिए।

प्रमुख उन्नत किस्में और उत्पादन क्षमता

प्रजातिउत्पादन क्षमता (कु./हे.)पकने की अवधि (दिन)
टा-36 (पीली)10-1295-100
टा-9 (काली)12-1590-95
भवानी (काली)10-1275-80
पीटी-303 (काली)15-1890-95
पीटी-30 (काली)14-1690-95

निराई-गुड़ाई और सिंचाई पर दें ध्यान
बुवाई के 15 दिन बाद घने पौधों को निकालें ताकि पौधों की आपसी दूरी 10-15 सेमी रहे। खरपतवार नियंत्रण के लिए 3.3 लीटर/हे. पेन्डीमेथलीन 30% का छिड़काव बुवाई के 3 दिन के भीतर करें। सिंचाई फूल निकलने और दाना भरने की अवस्था पर जरूर करें। अगर केवल एक बार सिंचाई कर सकें, तो यह बुवाई के 25-30 दिन बाद करें।

कटाई और भंडारण की विधि
जब 75 फीसदी फलियां सुनहरी हो जाएं, तो तुरंत फसल काटकर, सुखाकर और मड़ाई कर लें। देर करने पर बीज झड़ सकते हैं। बीजों को अच्छी तरह सुखाकर ही संग्रहित करें।

आत्मनिर्भर किसान, स्वस्थ समाज
तोरिया बीज मिनीकिट योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक व्यवस्थित, समयबद्ध और पारदर्शी पहल है। यह योजना किसानों की आय बढ़ाने, सेहतमंद खाद्य तेल के उत्पादन को बढ़ावा देने और तिलहन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है। किसान इस योजना का लाभ उठाकर कम लागत में बेहतर उत्पादन पा सकते हैं और देश के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं।

TAGGED:AgricultureFarmer newsFarmingIndustrial EmpireRapeseed Seed Minikit
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article देश को मिले रेलवे और एग्रीक्लचर सेक्टर में बड़े तोहफे: कैबिनेट के 6 अहम फैसले
Next Article उत्तर प्रदेश बनेगा फुटवियर और लेदर उद्योग का ग्लोबल हब, सरकार ला रही नई नीति
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

भारत में पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती, सरकार का बड़ा फैसला
एनर्जी

सरकार का बड़ा फैसला: petrol-diesel पर टैक्स में की भारी कटौती, तेल कंपनियों को मिली राहत

By
Manu Tiwari
HUL
अन्य

बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों के बीच HUL को दिखा बड़ा मौका, भारत में लोकल कंपनियों की कमी से बढ़ सकती है बिक्री

By
Manu Tiwari
2025 में भारत का real estate बूम, विदेशी और घरेलू निवेशकों का रिकॉर्ड ₹75,000 करोड़ निवेश
ट्रेंडिंग खबरें

2025 में real estate को जबरदस्त बूस्ट: निवेशकों ने झोंके ₹75,000 करोड़, मुंबई-बेंगलुरु बने हॉटस्पॉट

By
Manu Tiwari
PNG कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को LPG सिलेंडर रखने और रिफिल लेने पर सरकार की नई रोक
ट्रेंडिंग खबरें

PNG कनेक्शन वालों के लिए बड़ा फैसला: अब नहीं रख सकेंगे LPG सिलेंडर

By
Manu Tiwari
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?