The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Thursday, Nov 19, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > YES बैंक में मुनाफे का रॉकेट लॉन्च! HDFC और ICICI के शेयरों पर क्या असर?
अन्य

YES बैंक में मुनाफे का रॉकेट लॉन्च! HDFC और ICICI के शेयरों पर क्या असर?

YES बैंक में बाजार खुलते ही 6% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली।
Last updated: 21/04/2025 9:48 AM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
YES Bank Share Up
SHARE

सोमवार को मार्केट खुलते ही YES बैंक का शेयर रॉकेट की तरह भागा है। बाजार खुलते ही इसमें 6% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। दरअसल, बैंक ने बीते शनिवार को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे जारी किए थे, जिनमें बैंक को जोरदार मुनाफा हुआ है। इसी मुनाफे का असर सोमवार को शेयर की कीमतों पर साफ नजर आया। गुरुवार को YES बैंक का शेयर 18.09 रुपये पर बंद हुआ था। इसके बाद शुक्रवार से रविवार तक तीन दिन शेयर बाजार बंद रहे। शनिवार को कंपनी ने तिमाही नतीजे जारी किए, जिनमें बंपर प्रॉफिट की जानकारी दी गई।

सोमवार को जब बाजार खुला, तो YES बैंक का शेयर 5.58% की तेजी के साथ 19.10 रुपये पर खुला। कुछ ही देर में यानी पहले 15 मिनट में शेयर 7% से ज्यादा उछलकर 19.37 रुपये तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद थोड़ी गिरावट भी देखने को मिली और सुबह 9:30 बजे तक शेयर 4.48% की तेजी के साथ 18.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

YES बैंक का पिछला प्रदर्शन

YES बैंक के शेयर का प्रदर्शन पिछले 6 महीनों में कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। इस अवधि में शेयर की कीमत में लगभग 10% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, अगर पिछले एक साल की बात करें तो इसमें करीब 25% की गिरावट देखने को मिली है, जिससे निवेशकों को काफी निराशा हुई। हालांकि, हाल ही में घोषित हुई चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजों में बैंक को अच्छा मुनाफा हुआ है। ऐसे में बाजार विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में शेयर में सुधार देखने को मिल सकता है और इसमें तेजी आने की संभावना बनी हुई है।

YES बैंक में कितनी हुई बढ़ौतरी

वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में YES बैंक को शानदार मुनाफा हुआ है। इस तिमाही में बैंक का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 63.7 प्रतिशत बढ़कर 738.12 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में बैंक का मुनाफा 451.9 करोड़ रुपये था। बैंक की आय बढ़ने का मुख्य कारण ब्याज से होने वाली ज्यादा कमाई है। इसके अलावा, बैंक की अन्य स्रोतों से होने वाली आय भी बढ़ी है, जो 1,739.3 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जबकि पिछले साल यह 1,568.6 करोड़ रुपये थी। इसके साथ ही, बैंक के फंसे हुए कर्ज (NPA) में भी कमी आई है। बैंक का ग्रॉस NPA घटकर 3,935.6 करोड़ रुपये रह गया है, और इसका अनुपात 1.6 प्रतिशत पर आ गया है, जो पिछले साल 1.7 प्रतिशत था।

इन बैंकों के शेयर में आई उड़ान

सोमवार को एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली। एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 1.4% की बढ़त आई, और बीएसई पर शेयर की कीमत 1,933.30 रुपये तक पहुंच गई। यह बढ़त बैंक द्वारा मार्च 2025 में समाप्त हुई चौथी तिमाही के नतीजे जारी करने के बाद आई। बैंक का मुनाफा 6.7% बढ़ा है, और नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में 10% की वृद्धि हुई है। आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी सोमवार को 2% की बढ़त के साथ 52 हफ्ते के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए। चौथी तिमाही में बैंक के मुनाफे में 18% की बढ़ोतरी हुई है। शुरुआती कारोबार में, आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 2.15% बढ़कर 1,437 रुपये पर पहुंच गया।

TAGGED:Industrial EmpireShare Increases in yes bankshare marketYES Bank
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article मारुति सुजुकी ई-विटारा लॉन्च SUV लवर्स के लिए खुशखबरी! टाटा और मारुति की नई कारें लॉन्च के लिए तैयार
Next Article Medicine हिमाचल की दवाइयों का सच: 32 सैंपल फेल, जांच में बड़ा खुलासा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Auto sector under pressure due to Middle East tension impacting production cost and auto stocks
बाज़ार

पश्चिम एशिया तनाव का असर: auto sector पर मंडरा रहा संकट, ब्रोकरेज फर्मों ने जताई चिंता

By
Industrial empire correspondent
पोस्ट ऑफिस PPF स्कीम: बच्चों के भविष्य के लिए 15 लाख रुपये तक का सुरक्षित निवेश, टैक्स फ्री रिटर्न और सरकारी गारंटी के साथ
बैंकिंग

पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम: बच्चों के भविष्य के लिए 15 लाख रुपये का सुरक्षित फंड

By
Shashank Pathak
कर्मचारियों ka layoff
आईटी

Layoffs 2026: 92 कंपनियों ने 92,000 से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला, जॉब मार्केट में बड़ा बदलाव

By
Manu Tiwari
अन्य

बैग में अधिक वजन रखना पड़ेगा महंगा, जाने नया नियम

By
Manu Tiwari
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?