The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Thursday, Nov 5, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > बाज़ार > FMCG > अमूल ने महंगा किया घी-मक्खन, 50 रुपये तक बढ़े दाम
FMCG

अमूल ने महंगा किया घी-मक्खन, 50 रुपये तक बढ़े दाम

Last updated: 05/11/2026 12:12 PM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
अमूल घी और मक्खन के पैकेट जिनकी कीमतों में दिवाली से पहले बढ़ोतरी हुई है
दिवाली से पहले अमूल ने घी और मक्खन के दाम बढ़ाए, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा बोझ।
SHARE

दिवाली से पहले आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। देश की प्रमुख डेयरी कंपनी अमूल ने घी और मक्खन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। अब अमूल के 1 किलो घी का कार्टन 50 रुपये महंगा होकर 680 रुपये का हो गया है। वहीं, 500 ग्राम मक्खन के पैक की कीमत 15 रुपये बढ़कर 325 रुपये पहुंच गई है। त्योहारों के दौरान घी और मक्खन की बढ़ती मांग के बीच कंपनी ने यह फैसला लिया है। दूसरी ओर, कई शहरों में अमूल के गाय के घी की कमी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।

गाय के घी की कीमतों में भी उछाल

अमूल के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग प्रकार के घी की कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है। यहां गाय का घी 740 रुपये प्रति लीटर, सागर घी 710 रुपये और शुद्ध घी 700 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर उपलब्ध है। वहीं, भैंस के घी की कीमत 720 रुपये प्रति लीटर बताई गई है। हालांकि, कुछ उत्पाद और कॉम्बो पैक आउट ऑफ स्टॉक भी दिखाई दिए।

जीएसटी कटौती की राहत हुई कम

सितंबर 2025 में जीएसटी दरों में कटौती के बाद अमूल ने अपने करीब 700 डेयरी उत्पादों की कीमतें घटाई थीं। उस समय एक लीटर घी के कार्टन की कीमत 650 रुपये से घटाकर 610 रुपये कर दी गई थी। इसी तरह 5 लीटर घी का टिन 3,275 रुपये से घटकर 3,075 रुपये का हो गया था। मक्खन की कीमतों में भी कटौती की गई थी। अब दोबारा कीमतें बढ़ने से ग्राहकों को जीएसटी में कटौती के बाद मिली राहत का बड़ा हिस्सा कम हो गया है।

मिलावटी घी पर कार्रवाई से बढ़ी मांग

गुजरात और राजस्थान में नकली घी के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद ब्रांडेड घी की मांग बढ़ने की बात सामने आई है। अमूल से जुड़े सहकारी क्षेत्र के एक पदाधिकारी के मुताबिक, पिछले छह महीनों में दोनों राज्यों के अलग-अलग इलाकों से करीब 2 लाख किलो नकली घी जब्त किया गया है। इसके बाद ग्राहकों का रुझान अमूल जैसे स्थापित ब्रांडों की ओर बढ़ा है।

त्योहारों के दौरान भी घी की खपत तेजी से बढ़ती है। बताया जाता है कि पूरे साल में घी की कुल खपत का करीब 45 प्रतिशत हिस्सा त्योहारों के सीजन में होता है। दिवाली पर मिठाइयां और पकवान बनाने के लिए बढ़ती मांग से सप्लाई पर दबाव बढ़ जाता है।

कई शहरों में घी की सप्लाई प्रभावित

वडोदरा और अहमदाबाद के दुकानदारों के मुताबिक, गणेश उत्सव के बाद से ही घी की सप्लाई कम हो रही है। खासकर अमूल गाय के घी की उपलब्धता में ज्यादा परेशानी बताई जा रही है। पुणे, कोलकाता और जम्मू-कश्मीर से भी अलग-अलग समय पर सप्लाई की कमी की शिकायतें सामने आई हैं। वडोदरा के कुछ अमूल पार्लर संचालकों का कहना है कि मांग के मुकाबले उन्हें काफी कम घी मिल रहा है। वितरण व्यवस्था में सुधार की कोशिशों के बावजूद गाय के घी की कमी बनी हुई है।

नंदिनी और आविन ने भी बढ़ाए दाम

डेयरी उत्पादों की कीमतें बढ़ाने वाला अमूल अकेला ब्रांड नहीं है। कर्नाटक में नंदिनी दूध 1 नवंबर से 8 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। सरकार ने इसे किसानों की आय बढ़ाने से जुड़ा फैसला बताया है। वहीं, तमिलनाडु के सहकारी डेयरी ब्रांड आविन ने भी घी, मक्खन और मिठाइयों समेत 67 उत्पादों की कीमतें बढ़ाई हैं। नई दरें 28 अक्टूबर से लागू हो चुकी हैं।

TAGGED:Aavin DairyAmul Butter PriceAmul Ghee PriceAmul NewsAmul Price HikeButter PriceConsumer NewsDairy IndustryDairy ProductsDiwali ShoppingFood InflationGhee Price TodayindustrialempireMilk Price HikeNandini Milk
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article केरल में पेड़ पर लगे लाल रंग के रामबूटान फल और इसकी खेती रामबूटान की खेती से किसान कमा रहे 50 लाख रुपये सालाना
Next Article भारतीय रिजर्व बैंक की इमारत और वित्तीय बाजारों को दर्शाता प्रतीकात्मक दृश्य RBI ने बनाई नई वित्तीय बाजार समिति
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

भारत में 92 गीगावाट ऊर्जा भंडारण क्षमता विकसित करने की सरकारी योजना और ग्रिड स्केल बैटरी स्टोरेज सिस्टम।
एनर्जी

ऊर्जा भंडारण को ₹14,500 करोड़ का बूस्ट

By
Manu Tiwari
भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी की तेजी को दर्शाता स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग स्क्रीन।
बाज़ारआईटी

शेयर बाजार में 4 दिन में 3,300 अंक की तेजी, अब क्या करें निवेशक?

By
Manu Tiwari
अनिल अंबानी ग्रुप के खिलाफ ED की कार्रवाई में 510 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
ऑटो/टेक

अनिल अंबानी ग्रुप पर ED का शिकंजा, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क

By
Manu Tiwari
राजस्थान में डीएपी और यूरिया की उपलब्धता तथा नैनो खाद की टैगिंग को लेकर किसानों की शिकायतें
एग्रीकल्चर

राजस्थान में खाद की टैगिंग पर विवाद: सरकार का दावा, किसानों को अब भी नैनो खाद खरीदने का दबाव

By
Manu Tiwari
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?