The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Saturday, Nov 14, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > केमिकल > रूस का डीजल निर्यात अक्टूबर में दोगुना, अमेरिका के लिए रवाना जहाजों ने बदला रास्ता; भारत ने खरीदा रिकॉर्ड तेल
केमिकल

रूस का डीजल निर्यात अक्टूबर में दोगुना, अमेरिका के लिए रवाना जहाजों ने बदला रास्ता; भारत ने खरीदा रिकॉर्ड तेल

Last updated: 13/11/2026 4:50 PM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
रूस से डीजल लेकर जाते तेल टैंकर और अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग पर ईंधन की आपूर्ति
रूस का डीजल निर्यात अक्टूबर में लगभग दोगुना हुआ, जबकि भारत ने रूस से रिकॉर्ड जीवाश्म ईंधन खरीदा।
SHARE

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से रूसी डीजल की सप्लाई को लेकर दी गई छूट के बाद अक्टूबर 2026 में रूस का डीजल निर्यात लगभग दोगुना हो गया। हालांकि, अमेरिका के लिए रवाना किए गए डीजल की अब तक एक भी खेप वहां नहीं पहुंची है। कुछ जहाजों ने रास्ता बदलकर ब्राजील और तुर्किये जैसे देशों में डीजल उतार दिया। इससे रूस की ईंधन आपूर्ति योजना और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसके असर को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

डेटा कंपनी कैप्लर के आंकड़ों के मुताबिक, रूस ने अक्टूबर में प्रतिदिन करीब 2.71 लाख बैरल डीजल का निर्यात किया। सितंबर में यह आंकड़ा 1.35 लाख बैरल प्रतिदिन था। इस तरह एक महीने के भीतर रूस का डीजल निर्यात लगभग दोगुना हो गया।

अमेरिका के लिए निकले जहाजों ने बदला रास्ता

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के लिए रवाना हुए कम से कम दो जहाजों ने हाल के सप्ताहों में अपना रास्ता बदल लिया। ये जहाज ब्राजील और तुर्किये जैसे देशों में पहुंच गए। वहीं, रूसी डीजल लेकर आया एक अन्य जहाज Agioi Fanendes अमेरिका के पूर्वी तट के पास खरीदार की तलाश में है। व्हाइट हाउस के मुताबिक, जहाज के मालिक के साथ बातचीत जारी है।

ट्रंप ने किया था अतिरिक्त सप्लाई का दावा

ट्रंप ने 9 अक्टूबर को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के बाद कहा था कि रूस अमेरिका और दूसरे देशों को अतिरिक्त डीजल की आपूर्ति करेगा। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की उपलब्धता बढ़ाना और कीमतों को कम करना था।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में तत्काल 3 लाख टन से अधिक डीजल भेजने की बात कही थी। इसके बाद नवंबर में 5 लाख टन और फिर 10 लाख टन डीजल की आपूर्ति का दावा किया गया। उन्होंने कम समय में कुल 30 लाख टन अतिरिक्त डीजल भेजे जाने की बात भी कही थी।

रूसी रिफाइनरियों पर हमलों से बढ़ी चुनौती

रूस के डीजल निर्यात में आई तेजी लंबे समय तक कायम रहने की संभावना कम मानी जा रही है। यूक्रेन ने 30 अक्टूबर को रूसी तेल रिफाइनरियों पर फिर से हमले शुरू कर दिए थे। इन हमलों से रूस के तेल शोधन उद्योग पर दबाव बढ़ा है। रूस ने डीजल निर्यात पर लगी रोक को जनवरी के अंत तक बढ़ा दिया है, हालांकि कुछ मामलों में छूट जारी रहेगी।

रूस ने भारत से भी खरीदा पेट्रोल

रूस को अपने तेल शोधन उद्योग पर हमलों के कारण सितंबर में भारत से पेट्रोल मंगाना पड़ा था। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त में रूस ने रिकॉर्ड 1.72 लाख टन तेल उत्पादों का आयात किया। इसमें भारत की हिस्सेदारी करीब 70 फीसदी रही। भारत ने रूस को 1.20 लाख टन पेट्रोल भेजा, जिसकी कीमत लगभग 7.8 करोड़ यूरो थी।

भारत ने अक्टूबर में खरीदा रिकॉर्ड रूसी तेल

दूसरी ओर, भारत ने अक्टूबर 2026 में रूस से रिकॉर्ड 6.4 अरब यूरो के जीवाश्म ईंधन खरीदे। CREA की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें 5.8 अरब यूरो का कच्चा तेल शामिल था, जो सितंबर के मुकाबले 10 फीसदी अधिक है। कुल आयात में कच्चे तेल की हिस्सेदारी 91 फीसदी रही। इसके अलावा भारत ने 33.3 करोड़ यूरो का कोयला और 23.2 करोड़ यूरो के तेल उत्पाद खरीदे। इस तरह भारत रूस से जीवाश्म ईंधन खरीदने वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश रहा, जबकि चीन पहले स्थान पर है।

TAGGED:CREA ReportCrude Oil ImportDiesel Supplydonald trumpGlobal Energy MarketIndia Russia Oil TradeindustrialempireInternational TradeOil RefineryRussia Diesel ExportRussia Oil SupplyUS Russia TradeVladimir Putin
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article अनन्या मल्होत्रा के क्रोशिया स्टार्टअप एनचांटेड थ्रेड्स के हैंडमेड उत्पाद Ananya Malhotra Success Story: 200 रुपये से शुरू किया क्रोशिया का बिजनेस, हर महीने हो रही 5 लाख रुपये तक की कमाई
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

सुजलॉन के AI आधारित पवन टर्बाइन ब्लेड कारखाने और विंड एनर्जी उपकरण
ट्रेंडिंग खबरेंबिजनेस आईडियारिन्यूएबल एनर्जी

Suzlon का ₹550 करोड़ का निवेश, 2027 तक बनेंगे AI आधारित विंड टर्बाइन ब्लेड के 3 नए कारखाने

By
Manu Tiwari
केरल पटाखा फैक्ट्री विस्फोट
ट्रेंडिंग खबरेंकेमिकल

केरल पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: थ्रिसूर पूरम की तैयारियां बनी दर्दनाक हादसे की वजह

By
Manu Tiwari
आरबीएल बैंक का लोगो, सितंबर तिमाही के नतीजों और शेयर प्राइस टारगेट से जुड़ी खबर।
बैंकिंगबाज़ार

RBL Bank Share: शेयर में 20% तक तेजी की उम्मीद, 4 ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट

By
Manu Tiwari
भारतीय शेयर बाजार में तेजी के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल
बाज़ार

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1600 अंक उछला

By
Manu Tiwari
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?