The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Tuesday, Jun 30, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > बाराबंकी में इंडो-डच प्रोजेक्ट की शुरुआत, प्रदेश का पहला “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस”
अन्य

बाराबंकी में इंडो-डच प्रोजेक्ट की शुरुआत, प्रदेश का पहला “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उद्यान विभाग लगातार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठा रहा है।
Last updated: 16/04/2025 5:17 AM
By
Industrial Empire
Share
"सेंटर ऑफ एक्सीलेंस"
SHARE

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उद्यान विभाग लगातार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठा रहा है। इसी दिशा में अब विभाग को एक और बड़ी सफलता मिलने जा रही है। जनपद बाराबंकी में उद्यान विभाग द्वारा इंडो-डच प्रोजेक्ट की स्थापना की जा रही है। यह उत्तर प्रदेश में नीदरलैंड (हॉलैंड) के सहयोग से बनने वाला पहला “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” होगा।

इस परियोजना का उद्देश्य आधुनिक तकनीकों के माध्यम से बागवानी क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाना, फसलों की गुणवत्ता में सुधार लाना और किसानों को वैश्विक बाजारों के लिए तैयार करना है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उन्नत किस्मों की खेती, ड्रिप इरिगेशन, ग्रीनहाउस तकनीक और फसल प्रबंधन जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे क्षेत्र के किसानों को नई तकनीकों की जानकारी मिलेगी, साथ ही उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली फसलों के उत्पादन के जरिए बेहतर मूल्य भी प्राप्त होगा। यह प्रोजेक्ट न केवल बाराबंकी बल्कि पूरे प्रदेश के किसानों के लिए एक आदर्श मॉडल साबित होगा।

बाराबंकी बनेगा हाइ-टेक बागवानी का हब

उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें इंडो-डच प्रोजेक्ट की स्थापना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। यह महत्वाकांक्षी परियोजना जनपद बाराबंकी के त्रिवेदीगंज क्षेत्र के गांव सोनिकपुर में प्रस्तावित है। परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है।

इंडो-डच तकनीक से फूलों और सब्जियों की खेती में क्रांति

उद्यान मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद बाराबंकी में लगभग 7 हेक्टेयर भूमि पर इंडो-डच तकनीक से सब्जी और फूलों का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जा रहा है। यह केंद्र बागवानी क्षेत्र में प्रदेश के किसानों के लिए समृद्धि का नया रास्ता खोलेगा। उन्होंने बताया कि यह उत्तर प्रदेश में नीदरलैंड (डच) के सहयोग से बनने वाला पहला ऐसा प्रोजेक्ट होगा, जो किसानों को विश्वस्तरीय तकनीक उपलब्ध कराएगा। इससे न केवल उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि किसानों की आमदनी में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

राज्यभर के किसानों को मिलेगा लाभ

उन्होंने इस परियोजना की सराहना करते हुए इसे जल्द से जल्द जमीन पर उतारने की बात कही। साथ ही नीदरलैंड (डच) के विशेषज्ञ जोप वैन बालेन और उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किय। साथ ही भविष्य में इस सहयोग को और मजबूत करने की उम्मीद भी जताई। यह इंडो-डच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सब्जी और फूलों की खेती के लिए सुल्तानपुर हाईवे पर स्थापित किया जाएगा। इसकी लोकेशन ऐसी है कि रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, लखनऊ सहित पूरे प्रदेश के किसान इससे लाभान्वित होंगे।

TAGGED:BarabankiCentre of Excellencecm yogiadityanathIndo-Dutch projectIndustrial EmpireUttar Pradesh
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Darjeeling भारत में अप्रैल में घूमने के लिए दार्जिलिंग जगह सबसे अच्छी और खूबसूरत है।
Next Article New Rule of TDS in Real Estate ₹50 लाख की प्रॉपर्टी डील्स पर TDS के नए बदलाव: जानिए क्या है असर!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

SBI क्रेडिट कार्ड में 1 सितंबर 2025 से बदलाव, रिवॉर्ड पॉइंट्स और इंश्योरेंस सुविधा खत्म
बैंकिंग

SBI क्रेडिट कार्ड में बड़ा बदलाव: 1 सितंबर से नहीं मिलेगी ये सुविधा, ग्राहकों को हो सकता है नुकसान

By
Industrial Empire
Donald Trump Asia Visit – Trade Relations, Diplomacy and New Foreign Policy Shift
ट्रेंडिंग खबरें

एशियाई दौरे में दिखी नई दोस्ती की झलक, टैरिफ विवादों के बाद बदला trump का रुख

By
Shashank Pathak
Strait of Hormuz से गुजरते तेल टैंकर और वैश्विक तेल सप्लाई मार्ग का मानचित्र
ट्रेंडिंग खबरें

Hormuz पर मंडराता संकट: 74 दिन का तेल स्टॉक और भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा सवाल

By
Industrial Empire
Tata Arattai App beats ChatGPT and Gemini – India’s most downloaded swadeshi app
आईटी

स्वदेशी ऐप Arattai ने ChatGPT और Gemini को पछाड़ा, भारत में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बना

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?