The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Monday, Sep 21, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > यूपी में बिजली संकट या लूट की तैयारी, दरें 13 रुपये प्रति यूनिट होने की आशंका!
अन्य

यूपी में बिजली संकट या लूट की तैयारी, दरें 13 रुपये प्रति यूनिट होने की आशंका!

Last updated: 20/06/2025 4:43 PM
By
Industrial Empire
Share
फ़ाइल फोटो
SHARE

उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। पावर कॉरपोरेशन की ओर से घरेलू उपभोक्ताओं के लिए नई बिजली दरों में जबरदस्त बढ़ोतरी का प्रस्ताव पेश किया गया है। जिस पर अब राज्य विद्युत नियामक आयोग ने जवाब-तलब कर लिया है। कॉरपोरेशन के इस प्रस्ताव के अनुसार शहरी इलाकों में बिजली दरें 6.50 रुपये से बढ़ाकर 9 रुपये प्रति यूनिट तक की जा सकती हैं। लेकिन जब इसमें फिक्स चार्ज और अन्य शुल्क जोड़े जाएंगे तो प्रभावी दरें 9 से 13 रुपये प्रति यूनिट तक पहुंच जाएंगी।

नए प्रस्ताव में एक और बड़ा बदलाव किया गया है – बिजली की स्लैब प्रणाली में फेरबदल। पहले जहां उपभोक्ताओं के लिए 101-150 यूनिट, 151-300 यूनिट और 300 से अधिक यूनिट के अलग-अलग स्लैब थे। अब इन्हें मिलाकर केवल दो स्लैब कर दिए गए हैं – 101-300 यूनिट और 300 से अधिक यूनिट। इससे मध्यम वर्गीय उपभोक्ताओं पर सीधा असर पड़ेगा, जिन्हें अब ज्यादा यूनिट की दर पर भुगतान करना होगा।

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने इस मामले को नियामक आयोग के सामने उठाया। इसके बाद आयोग ने पावर कॉरपोरेशन से पूछा है कि दरों में इतनी बढ़ोतरी की आखिर जरूरत क्यों पड़ी? साथ ही यह भी निर्देश दिया है कि हर कैटेगरी के राजस्व का पूरा ब्योरा दिया जाए ताकि जनता के सामने तस्वीर साफ हो सके।

अगर हम मौजूदा और प्रस्तावित दरों की तुलना करें तो फर्क साफ दिखता है। उदाहरण के लिए, 2KW लोड पर 200 यूनिट की खपत करने वाले उपभोक्ता का बिल वर्तमान में लगभग 1345 रुपये आता है, जबकि नई दरों के अनुसार ये 1830 रुपये तक पहुंच सकता है। इसी तरह 5KW लोड पर 500 यूनिट की खपत का बिल 3575 से बढ़कर सीधा 5000 रुपये तक पहुंचने की संभावना है।

इस प्रस्ताव ने प्रदेश में हलचल मचा दी है। एक तरफ उपभोक्ता बढ़ती दरों से परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ बिजली विभाग के कर्मचारी निजीकरण के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। प्राइवेटाइजेशन और महंगी बिजली के इस दोहरे संकट से आम जनता पर दोहरी मार पड़ती दिख रही है। अब देखना ये होगा कि आयोग इस प्रस्ताव को पास करता है या जनभावनाओं को देखते हुए बिजली दरों में राहत देता है। लेकिन एक बात तय है, यूपी की बिजली राजनीति इस समय सबसे गर्म मुद्दा बन चुकी है।

TAGGED:13RupeesPerUnitElectricityBillShockElectricityPriceHikeHighPowerTariffIndustrial EmpirePowerCorporationUPUPPowerCrisisयूपी में बिजली का बिलयूपी में बिजली संकट
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सोना और शेयर बाजार को पछाड़ क्रिप्टो बना बादशाह
Next Article पीएनबी को मिलेगी नीरव मोदी की 66 करोड़ की संपत्ति, जल्द होगा प्रत्यर्पण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

RBI credit card new rules for overlimit charges and customer consent in India
बैंकिंग

RBI Credit Card New Rules: अब नहीं लगेगा अचानक ओवरलिमिट चार्ज, ग्राहकों को बड़ी राहत

By
Industrial Empire
Sun Pharma Ilumya launch in India for moderate to severe plaque psoriasis treatment
फार्मा

सन फार्मा ने भारत में लॉन्च की नई सोरायसिस दवा Ilumya: मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण

By
Industrial Empire
AI
अन्य

भारतीय आईटी सेवा कंपनियों में एआई और जेनएआई का बढ़ता प्रभाव

By
Industrial Empire
उत्तर प्रदेश में गेहूं MSP बढ़ोतरी और सरकारी खरीद केंद्र पर किसान अपनी फसल बेचते हुए
एग्रीकल्चर

किसानों के लिए खुशखबरी: गेहूं की MSP ₹2585 हुई, यूपी में 30 मार्च से खरीद शुरू

By
Shashank Pathak
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?