The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Saturday, Nov 21, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > आईटी > एंथ्रोपिक का रिकॉर्ड IPO, 107.3 अरब डॉलर जुटाकर स्पेसएक्स को छोड़ा पीछे
आईटीबाज़ार

एंथ्रोपिक का रिकॉर्ड IPO, 107.3 अरब डॉलर जुटाकर स्पेसएक्स को छोड़ा पीछे

Last updated: 19/11/2026 12:47 PM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
एंथ्रोपिक कंपनी के Claude AI और रिकॉर्ड आईपीओ से जुड़ी तस्वीर
एंथ्रोपिक ने 107.3 अरब डॉलर जुटाकर आईपीओ के इतिहास में बनाया नया रिकॉर्ड।
SHARE

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर में निवेश को लेकर दुनिया भर में बढ़ते उत्साह के बीच अमेरिकी एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने शेयर बाजार में इतिहास रच दिया है। कंपनी ने अपने आईपीओ और प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए कुल 107.3 अरब डॉलर जुटाए हैं। इस उपलब्धि के साथ एंथ्रोपिक ने दुनिया के सबसे बड़े आईपीओ का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कंपनी ने एलन मस्क की स्पेसएक्स के 75 अरब डॉलर के आईपीओ को पीछे छोड़ दिया है। खास बात यह है कि एंथ्रोपिक पहली प्रमुख एआई मॉडल विकसित करने वाली कंपनी बन गई है, जिसने इतनी बड़ी रकम जुटाने के लिए सार्वजनिक बाजार का रुख किया है।

83 डॉलर प्रति शेयर पर हुई पेशकश

एंथ्रोपिक ने अपने शेयर की कीमत 83 डॉलर प्रति शेयर तय की, जबकि शुरुआती प्राइस बैंड 70 से 78 डॉलर रखा गया था। कंपनी ने 95.64 करोड़ शेयर बेचे, जबकि उसके सात सह-संस्थापकों ने भी 2.36 करोड़ शेयर इसी कीमत पर पेश किए। इस तरह कुल 98 करोड़ शेयरों की पेशकश हुई। आईपीओ से कंपनी ने करीब 81.3 अरब डॉलर जुटाए। इसके अलावा 26 अरब डॉलर का प्राइवेट प्लेसमेंट भी शामिल है। इस तरह कुल फंड जुटाने की राशि 107.3 अरब डॉलर तक पहुंच गई।

गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया ने लगाया पैसा

एंथ्रोपिक के प्राइवेट प्लेसमेंट में कई बड़ी टेक कंपनियों ने निवेश किया है। इनमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एएमडी और एनवीडिया जैसी कंपनियां शामिल हैं। इस भारी निवेश से कंपनी को अपने एडवांस एआई मॉडल विकसित करने, कंप्यूटिंग क्षमता बढ़ाने और तकनीकी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

शेयर की कीमत और फंड जुटाने के आंकड़ों के आधार पर कंपनी का पूरी तरह डाइल्यूटेड वैल्यूएशन करीब 1.5 लाख करोड़ डॉलर बताया गया है। यह वैल्यूएशन एंथ्रोपिक को दुनिया की सबसे बड़ी सूचीबद्ध कंपनियों की श्रेणी में पहुंचा सकता है।

एआई उद्योग के लिए क्यों अहम है यह आईपीओ?

अब तक एआई सेक्टर में निवेशकों का बड़ा ध्यान चिप निर्माता और डेटा सेंटर जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनियों पर रहा है। लेकिन एंथ्रोपिक की रिकॉर्ड पेशकश बताती है कि निवेशक अब सीधे एआई मॉडल और प्लेटफॉर्म विकसित करने वाली कंपनियों में भी बड़ी संभावनाएं देख रहे हैं।

कंपनी का Claude AI चैटबॉट कारोबार, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानूनी सेवाओं जैसे क्षेत्रों में इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में कंपनी की लिस्टिंग को एआई उद्योग के व्यावसायिक विस्तार का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

आईपीओ को मिला सात गुना ज्यादा सब्सक्रिप्शन

एंथ्रोपिक के आईपीओ को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पेशकश को उपलब्ध शेयरों की तुलना में करीब सात गुना अधिक मांग मिली। अमेरिका के अलावा लंदन और टोक्यो के निवेशकों ने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई। आईपीओ का प्रबंधन गोल्डमैन सैक्स और मॉर्गन स्टेनली ने किया। कंपनी के शेयर 19 नवंबर को नैस्डैक पर ANT टिकर के तहत कारोबार शुरू करने वाले हैं।

ओपनएआई से पहले शेयर बाजार में उतरी कंपनी

एंथ्रोपिक की लिस्टिंग उसके प्रतिद्वंद्वी ओपनएआई के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। एंथ्रोपिक ने सार्वजनिक बाजार में उतरकर एआई कंपनियों के लिए नया रास्ता खोला है। वहीं, ओपनएआई की शेयर बाजार में लिस्टिंग की योजना 2027 से पहले नहीं बताई जा रही है।

हालांकि, रिकॉर्ड फंड जुटाने के बावजूद एंथ्रोपिक के सामने कई चुनौतियां हैं। एआई मॉडल विकसित करने, डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग क्षमता बढ़ाने पर भारी खर्च करना पड़ता है। इसके अलावा टेक शेयरों में उतार-चढ़ाव और एआई कंपनियों के बढ़ते वैल्यूएशन को लेकर भी निवेशकों के बीच चिंता बनी हुई है। ऐसे में एंथ्रोपिक का शेयर बाजार में प्रदर्शन पूरे एआई उद्योग के लिए महत्वपूर्ण संकेत साबित हो सकता है।

TAGGED:AI IndustryAnthropic IPOGlobal IPOindustrialempiremagazinestock market
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article एसबीआई म्यूचुअल फंड और पंजाब नेशनल बैंक के बीच रणनीतिक साझेदारी का समझौता SBI म्यूचुअल फंड और PNB में साझेदारी, बैंक शाखाओं से निवेश का मिलेगा मौका
Next Article गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स 989 अंक और निफ्टी 286 अंक चढ़ा, ऑटो और बैंक शेयरों में जोरदार खरीदारी शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 989 अंक उछला; ऑटो और बैंक शेयरों में जमकर खरीदारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और तेल के बैरल
केमिकल

कच्चे तेल में 10% की गिरावट, ब्रेंट 93 डॉलर पर

By
Manu Tiwari
टाटा पावर कंपनी का लोगो और शेयर बाजार में इसके शेयरों में आई तेजी को दर्शाती तस्वीर।
आईटी

तिमाही नतीजों के बाद टाटा पावर के शेयर में उछाल, ब्रोकरेज ने ₹485 तक का दिया टारगेट

By
Manu Tiwari
Pixxel
आईटीअन्य

भारत बनाएगा अंतरिक्ष में Data Center! Pixxel और Sarvam लॉन्च करेंगे पहला AI Satellite

By
Manu Tiwari
शेयर बाजार में गिरावट और निफ्टी के अहम स्तरों को दर्शाती स्टॉक मार्केट इमेज
बाज़ारट्रेंडिंग खबरें

दबाव में शेयर बाजार, निवेशकों के लिए हेजिंग और अहम स्तरों पर नजर

By
Manu Tiwari
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?