The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Friday, Oct 23, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > एग्रीकल्चर > किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब हर साल मिलेगी 36 हजार की पेंशन, वो भी बिना खर्च के!
एग्रीकल्चर

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब हर साल मिलेगी 36 हजार की पेंशन, वो भी बिना खर्च के!

Shashank Pathak
Last updated: 06/08/2025 3:27 PM
By
Shashank Pathak
ByShashank Pathak
Follow:
Share
SHARE

देश के करोड़ों किसानों के लिए सरकार की ओर से एक और राहत भरी खबर आई है। अगर आप पहले से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के लाभार्थी हैं, तो अब आपको हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन पाने का भी मौका मिल सकता है और इसके लिए जेब से एक पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। हम बात कर रहे हैं “प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (PM-KMY)” की जिसे अब सीधे PM-Kisan योजना से जोड़ दिया गया है।

क्या है पीएम किसान मानधन योजना?
PM-KMY एक केंद्र सरकार की पेंशन योजना है, जिसे खासतौर पर छोटे और सीमांत किसानों के लिए शुरू किया गया है। इस स्कीम के तहत किसान को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार यानी सालाना 36 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। यह पेंशन जीवनभर मिलती रहती है, जिससे वृद्धावस्था में आर्थिक सहारा बना रहता है।

रजिस्ट्रेशन में नहीं है कोई झंझट
इस योजना का फायदा उठाने के लिए किसान को बहुत ज्यादा कागजी कार्रवाई नहीं करनी पड़ेगी। अगर आप पहले से PM-Kisan योजना में रजिस्टर्ड हैं, तो आपका डाटा पहले से ही सरकार के पास होता है। ऐसे में आपको बस एक बार नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। वहां पर किसान को अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि के कागज़ात और एक पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाना होता है। CSC ऑपरेटर आपकी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करता है और एक ऑटो-डेबिट फॉर्म भरवाता है, जिससे तय राशि हर महीने सीधे आपके बैंक अकाउंट से कटती रहे।

पैसा कटेगा सीधे PM-Kisan से
इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि किसानों को अपनी जेब से पैसा नहीं देना पड़ता। आमतौर पर इस योजना में 18 से 40 साल के किसानों को उम्र के अनुसार हर महीने ₹55 से ₹200 तक का अंशदान करना होता है। लेकिन अगर किसान PM-Kisan योजना से जुड़ा हुआ है, तो यह पैसा सीधे सरकार की तरफ से मिलने वाली 6 हजार सालाना सहायता से काट लिया जाता है।

उदाहरण के लिए, अगर कोई किसान 40 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ता है, तो उसका सालाना योगदान ₹2,400 होगा, जो कि PM-Kisan की सहायता राशि से ही कट जाएगा। शेष ₹3,600 किसान के खाते में सामान्य रूप से आता रहेगा।

कैसे मिलेगी पेंशन?
जब किसान की उम्र 60 साल पूरी हो जाती है, तो उसे सरकार की तरफ से हर महीने 3 हजार की पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है। इसके लिए किसान को एक पेंशन कार्ड और ID नंबर दिया जाता है, जो भविष्य में उसकी पहचान का माध्यम बनता है। यह पेंशन आजीवन मिलती रहती है।

बुज़ुर्ग किसानों को मिलेगी आत्मनिर्भरता
इस योजना का उद्देश्य यह है कि वृद्धावस्था में किसानों को दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े। PM-KMY न सिर्फ आर्थिक सहारा देती है, बल्कि यह सम्मानपूर्वक जीवन जीने का एक मजबूत आधार भी बनती है। जिन किसानों ने पूरी उम्र मेहनत से देश का पेट भरा है, उनके लिए यह पेंशन योजना एक तरह से उनका हक है और अब यह हक पाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।

TAGGED:agriculturalFarmerFarmer newsgovernment schemesIndustrial Empirepension schemes
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article RBI की आम लोगों के लिए 3 बड़ी घोषणाएं: अब बैंकिंग और निवेश होगा पहले से आसान
Next Article EPFO का नया नियम: अब कर्मचारी खुद बना सकेंगे अपना UAN, UMANG ऐप से आसान हुई प्रक्रिया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

क्लाउड किचन सेटअप – घर की रसोई से ऑनलाइन फूड डिलीवरी बिज़नेस की शुरुआत
बिजनेस आईडिया

बिना दुकान के शुरू करें क्लाउड किचन बिज़नेस – कम निवेश, ज्यादा मुनाफा

By
Manu Tiwari
ऑटो/टेक

टेस्ला को टक्कर देगी Xiaomi YU7 SUV-जबरदस्त रेंज और फीचर्स के साथ धमाकेदार एंट्री

By
Manu Tiwari
Adani Group BESS Project Khavda – 1126 MW Battery Energy Storage System in Gujarat
एनर्जी

Adani Group का बैटरी एनर्जी स्टोरेज पर बड़ा दांव, 1126 मेगावाट BESS परियोजना से भारत बनेगा वैश्विक लीडर

By
Shashank Pathak
SBI Ecowrap report highlights shift from bond market to bank loans amid RBI liquidity measures
बैंकिंग

बॉन्ड से दूरी, बैंक लोन की ओर लौटती कंपनियां, SBI रिसर्च की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

By
Manu Tiwari
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?