The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Tuesday, Nov 17, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > टेलिकॉम > TRAI की बड़ी कार्रवाई, 1.24 लाख नंबरों पर लगा बैन; 374 संस्थाएं ब्लैकलिस्ट
टेलिकॉम

TRAI की बड़ी कार्रवाई, 1.24 लाख नंबरों पर लगा बैन; 374 संस्थाएं ब्लैकलिस्ट

Last updated: 16/11/2026 10:48 AM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
TRAI की स्पैम कॉल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.24 लाख से अधिक मोबाइल नंबरों पर प्रतिबंध और 374 संस्थाएं ब्लैकलिस्ट।
स्पैम कॉल और मैसेज पर TRAI का शिकंजा, तीन महीने में 1.24 लाख से ज्यादा नंबरों पर कार्रवाई।
SHARE

मोबाइल पर आने वाली अनचाही कॉल और प्रमोशनल मैसेज से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने स्पैम कॉल और मैसेज के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। जुलाई से सितंबर 2026 के बीच नियमों का उल्लंघन करने वाले 1.24 लाख से अधिक मोबाइल नंबरों और अन्य टेलीकॉम कनेक्शन पर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा स्पैम गतिविधियों में शामिल 374 संस्थाओं को एक साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। अब ये संस्थाएं इस अवधि में नए मोबाइल नंबर या दूसरी टेलीकॉम सेवाएं नहीं ले सकेंगी।

TRAI ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही की रिपोर्ट में यह जानकारी साझा की है। रिपोर्ट के मुताबिक, पहली बार स्पैम नियमों का उल्लंघन करने वाले 1,10,325 मोबाइल नंबरों और अन्य कनेक्शन पर 15 दिनों के लिए कॉल और मैसेज भेजने पर रोक लगाई गई। वहीं, दोबारा नियम तोड़ने वाले 13,777 कनेक्शन को एक साल के लिए बंद कर दिया गया। इसके साथ ही स्पैम गतिविधियों में इस्तेमाल किए जा रहे 3,725 SMS हेडर भी ब्लॉक किए गए हैं।

तीन महीने में मिलीं 15.29 लाख शिकायतें

TRAI की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई से सितंबर के बीच देशभर में स्पैम कॉल और मैसेज को लेकर कुल 15.29 लाख शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 7.23 लाख शिकायतें कार्रवाई के योग्य पाई गईं। इस दौरान देश में 714.01 अरब आउटगोइंग कॉल और 702.28 अरब SMS भेजे गए। हर 10 लाख आउटगोइंग कॉल पर औसतन 2.14 शिकायतें दर्ज हुईं।

शिकायत दर्ज कराने के लिए लोगों ने सबसे ज्यादा TRAI के DND ऐप का इस्तेमाल किया। कुल शिकायतों में से 14.21 लाख यानी 92.9 फीसदी शिकायतें इसी ऐप के माध्यम से आईं। सितंबर 2026 तक इस ऐप को 42.36 लाख बार डाउनलोड किया जा चुका था।

AI से पकड़े गए 19.9 अरब संदिग्ध कॉल और मैसेज

स्पैम पर लगाम लगाने के लिए टेलीकॉम कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी इस्तेमाल कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, तीन महीने के दौरान AI की मदद से 19.9 अरब संदिग्ध कॉल और मैसेज की पहचान की गई। इनमें 18.28 अरब कॉल और 1.62 अरब SMS शामिल थे।

कंपनियों ने संदिग्ध गतिविधियों को लेकर 45.9 लाख से ज्यादा चेतावनियां जारी कीं। इसके अलावा 34,025 संदिग्ध व्यक्तियों और संस्थाओं की e-KYC जांच की गई। इनमें से 9,977 कनेक्शन KYC प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाने के कारण बंद कर दिए गए।

अलग-अलग सेवाओं के लिए तय हुई नंबर सीरीज

फर्जी और अनचाही कॉल की पहचान आसान बनाने के लिए TRAI ने अलग-अलग सेवाओं के लिए विशेष नंबर सीरीज निर्धारित की हैं। प्रमोशनल और मार्केटिंग कॉल के लिए 140 सीरीज इस्तेमाल होती है। बैंकिंग, बीमा और वित्तीय सेवाओं से जुड़ी कॉल के लिए 1600 सीरीज तय की गई है। वहीं, 10 अगस्त 2026 से बिजली-पानी जैसी जरूरी सेवाओं और डिलीवरी से संबंधित कॉल के लिए 1601 सीरीज शुरू की गई।

22.44 करोड़ ग्राहकों ने चुनी DND सुविधा

सितंबर 2026 के अंत तक देश के 22.449 करोड़ मोबाइल ग्राहकों ने DND रजिस्ट्री में अपनी पसंद दर्ज कराई थी। यह कुल 134.9 करोड़ मोबाइल ग्राहकों का 16.64 फीसदी है। इसका मतलब है कि इन ग्राहकों ने तय किया है कि वे किस तरह के प्रमोशनल कॉल और मैसेज प्राप्त करना चाहते हैं। वहीं, 112 करोड़ से अधिक ग्राहकों ने अभी तक DND रजिस्ट्री में अपनी पसंद दर्ज नहीं कराई है। TRAI की यह कार्रवाई टेलीकॉम नेटवर्क पर स्पैम गतिविधियों को नियंत्रित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

TAGGED:Cyber SecurityDigital IndiaIndustrial EmpireMobile Number BlockingSMS BlockingSpam Call ComplaintSpam CallsTechnology NewsTelecom CompaniesTelecom Industry IndiaTelecom RulesTRAITRAI ActionTRAI Latest NewsUnwanted Calls
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article SpaceX के मेकाज़िला लॉन्च टावर की विशालकाय मैकेनिकल भुजाएं अंतरिक्ष से लौटते स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट को हवा में पकड़ती हुईं। SpaceX का ऐतिहासिक कारनामा, हवा में पकड़ा स्टारशिप
Next Article भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 82,231 और निफ्टी 25,310 के स्तर तक पहुंचा, टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट। शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 82 हजार के पार; टाटा मोटर्स के शेयर 7% टूटे
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Nissan Gravite
ऑटो/टेकट्रेंडिंग खबरें

Nissan Gravite CNG लॉन्च: ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ आई सस्ती 7-सीटर कार, मिलेगी ज्यादा माइलेज

By
Manu Tiwari
एग्रीकल्चर

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब हर साल मिलेगी 36 हजार की पेंशन, वो भी बिना खर्च के!

By
Shashank Pathak
आलू फ्राइंग और कटिंग मशीनें – छोटे स्नैक स्टॉल के लिए बेहतरीन समाधान
बिजनेस आईडिया

आलू फ्राइंग और कटिंग मशीनें: स्नैक स्टॉल्स की असली साथी

By
Industrial empire correspondent
2025 में भारत का चाय निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, बंदरगाह पर कंटेनरों में लदी भारतीय चाय
ट्रेंडिंग खबरें

Tea export: 2025 में भारत के चाय निर्यात ने रचा इतिहास, ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा आंकड़ा

By
Manu Tiwari
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?