The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Thursday, Nov 19, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > आईटी > रिलायंस का बड़ा दांव, अंतरिक्ष में उतारेगी 1,600 सैटेलाइट; स्टारलिंक को मिलेगी टक्कर
आईटीटेलिकॉम

रिलायंस का बड़ा दांव, अंतरिक्ष में उतारेगी 1,600 सैटेलाइट; स्टारलिंक को मिलेगी टक्कर

Last updated: 18/11/2026 1:18 PM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
रिलायंस इंडस्ट्रीज का 1600 सैटेलाइट नेटवर्क और स्टारलिंक को टक्कर देने की योजना
अंतरिक्ष में 1,600 सैटेलाइट का नेटवर्क तैयार करने की तैयारी में रिलायंस इंडस्ट्रीज।
SHARE

भारत के टेलीकॉम और कम्युनिकेशन सेक्टर में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज अब अंतरिक्ष की दुनिया में बड़ा दांव लगाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की नजर अब सैटेलाइट इंटरनेट कारोबार पर है, जहां उसका मुकाबला एलन मस्क की स्टारलिंक से हो सकता है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस पृथ्वी की निचली कक्षा (Low Earth Orbit) में 1,600 सैटेलाइट का नेटवर्क स्थापित करने की संभावनाओं पर काम कर रही है। कंपनी का लक्ष्य भारत में ऐसा सैटेलाइट नेटवर्क तैयार करना है, जिसका नियंत्रण देश के पास हो और जो दूरदराज के इलाकों तक इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचा सके।

2035 तक तैयार होगा सैटेलाइट नेटवर्क

रिलायंस इंडस्ट्रीज इस परियोजना के लिए भारतीय सैटेलाइट निर्माता कंपनियों, टेक्नोलॉजी स्टार्टअप और बड़े औद्योगिक समूहों के साथ साझेदारी की संभावनाएं तलाश रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की योजना घरेलू स्तर पर सैटेलाइट तैयार करने के साथ विदेश से भी इनकी खरीदारी करने की है। इसके लिए अमेरिका की दो कंपनियों से कम से कम 400 सैटेलाइट खरीदने को लेकर बातचीत चल रही है। यूरोप की कंपनियों को भी संभावित सप्लायर के तौर पर देखा जा रहा है। रिलायंस सितंबर 2027 में पहला टेस्ट मिशन शुरू करने और 2028 की शुरुआत से बड़े पैमाने पर सैटेलाइट तैनात करने की तैयारी कर रही है। पूरे नेटवर्क को 2035 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

भारत में बढ़ानी होगी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता

इस परियोजना के सामने सबसे बड़ी चुनौती सैटेलाइट निर्माण की क्षमता बढ़ाना है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में फिलहाल सालाना 15 से भी कम सैटेलाइट बनाए जाते हैं, जबकि रिलायंस की योजना को पूरा करने के लिए हर साल करीब 200 सैटेलाइट तैयार करने होंगे। इसके लिए कंपनी को घरेलू मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम विकसित करना होगा। इससे भारतीय स्पेस टेक्नोलॉजी कंपनियों, स्टार्टअप और कलपुर्जा निर्माताओं को भी नए व्यावसायिक अवसर मिल सकते हैं।

लॉन्चिंग और ऑर्बिटल स्लॉट बड़ी चुनौती

सिर्फ सैटेलाइट बनाना ही पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि उन्हें अंतरिक्ष में स्थापित करना भी बड़ी चुनौती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इतने बड़े नेटवर्क के लिए लॉन्च व्हीकल की उपलब्धता बढ़ानी होगी। साथ ही सैटेलाइट को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित करने के लिए जरूरी ऑर्बिटल स्लॉट की उपलब्धता भी महत्वपूर्ण होगी। हेक्स20 के सीईओ अमल चंद्रन के मुताबिक, पर्याप्त निवेश से सैटेलाइट निर्माण की क्षमता बढ़ाई जा सकती है, लेकिन लॉन्चिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार भी जरूरी है।

स्टारलिंक को मिलेगी सीधी चुनौती

एलन मस्क की स्टारलिंक पहले से ही दुनिया भर में 10,000 से ज्यादा सैटेलाइट के नेटवर्क के जरिए इंटरनेट सेवाएं दे रही है। इसके मुकाबले रिलायंस का प्रस्तावित नेटवर्क आकार में छोटा होगा, लेकिन इसका मुख्य फोकस भारत की जरूरतों पर रहेगा। कंपनी दूरदराज के गांवों, सीमावर्ती क्षेत्रों और उन इलाकों तक इंटरनेट पहुंचाना चाहती है, जहां मोबाइल टावर और फाइबर नेटवर्क की पहुंच सीमित है। इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा और महत्वपूर्ण संचार सेवाओं के लिहाज से भी यह नेटवर्क उपयोगी हो सकता है। हालांकि, रिलायंस की यह योजना अभी शुरुआती तैयारी के चरण में है। यदि कंपनी इसे सफलतापूर्वक पूरा करती है, तो भारत के सैटेलाइट इंटरनेट और स्पेस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को नई दिशा मिल सकती है।

TAGGED:Elon MuskIndian TelecomindustrialempireLow Earth OrbitMukesh AmbaniReliance IndustriesReliance Satellite ProjectSatellite InternetSatellite NetworkSpace TechnologyStarlink
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article गुजरात के वडनगर में स्थित अनंत अनादि आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम, जिसे रेड डॉट बेस्ट ऑफ द बेस्ट अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। गुजरात के वडनगर ने रचा इतिहास, म्यूजियम को मिला दुनिया का प्रतिष्ठित रेड डॉट अवॉर्ड
Next Article कोटक म्यूचुअल फंड के इन्फिनिटी इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड की लॉन्चिंग और निवेश रणनीति कोटक म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया नया लॉन्ग-शॉर्ट फंड, निवेश के लिए 10 लाख रुपये जरूरी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश में गाय खरीदने पर सब्सिडी और ग्रामीण परिवारों के लिए मुर्गी पालन योजना को दर्शाती तस्वीर।
एग्रीकल्चर

यूपी में गाय खरीदने पर 80 हजार रुपये तक सब्सिडी, गरीब परिवारों को मुफ्त मिलेंगे 100 चूजे

By
Manu Tiwari
भारतीय ट्रेन के कोच में मोबाइल फोन पर वीडियो और गाने सुनते यात्रियों से जुड़ा रेलवे का शोर नियंत्रण नियम।
ऑटो/टेकट्रेंडिंग खबरें

ट्रेन में तेज आवाज में रील और गाने सुनने पर लगेगा जुर्माना ? रेलवे ने जारी किए सख्ती के निर्देश

By
Manu Tiwari
बाज़ार

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 75450 के पार; निवेशकों की दौलत 6.4 लाख करोड़ बढ़ी

By
Manu Tiwari
विमल इलायची विज्ञापन विवाद में बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे अभिनेता अजय देवगन
ट्रेंडिंग खबरेंअन्य

विमल इलायची के विज्ञापन पर अजय देवगन को नोटिस, बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे अभिनेता

By
Manu Tiwari
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?