The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Saturday, Nov 21, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ऑटो/टेक > महंगे फोन से सिमटा स्मार्टफोन बाजार
ऑटो/टेकटेलिकॉम

महंगे फोन से सिमटा स्मार्टफोन बाजार

Last updated: 20/11/2026 7:21 PM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
भारत में स्मार्टफोन की बिक्री में गिरावट और बढ़ती कीमतों के बीच सैमसंग ने बाजार में पहला स्थान हासिल किया।
महंगे स्मार्टफोन और मेमोरी चिप की बढ़ती लागत से भारतीय मोबाइल बाजार में गिरावट, प्रीमियम फोन की मांग में तेजी।
SHARE

भारत के स्मार्टफोन बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। फोन की बढ़ती कीमतों ने ग्राहकों का खरीदारी का रुझान बदल दिया है। खासकर बजट स्मार्टफोन खरीदने वाले लोग अब नया फोन लेने से बच रहे हैं। इसका असर जुलाई से सितंबर 2026 की तिमाही में साफ दिखाई दिया। अलग-अलग रिसर्च कंपनियों के आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 से 23 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी तरफ, महंगे स्मार्टफोन की मांग बढ़ी है। इस बदलाव का फायदा सैमसंग को मिला और उसने एक बार फिर भारतीय बाजार में पहला स्थान हासिल कर लिया।

बजट स्मार्टफोन की मांग में गिरावट

साइबरमीडिया रिसर्च (CMR) और काउंटरपॉइंट रिसर्च के मुताबिक, जुलाई-सितंबर तिमाही में स्मार्टफोन की बिक्री सालाना आधार पर करीब 20 फीसदी घटी। वहीं, IDC ने सप्लाई में 23.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की। इस दौरान भारत में केवल 3.68 करोड़ स्मार्टफोन की सप्लाई हुई। 7,000 रुपये से कम कीमत वाले फोन की मांग सबसे ज्यादा प्रभावित हुई। काउंटरपॉइंट के अनुसार, 20,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन की सप्लाई में भी 47 फीसदी की गिरावट आई।

मेमोरी चिप ने बढ़ाई कीमत

स्मार्टफोन महंगे होने की बड़ी वजह DRAM और NAND मेमोरी चिप की बढ़ती लागत है। AI और डेटा सेंटर के विस्तार के कारण इन चिप की मांग तेजी से बढ़ी है। इससे मोबाइल कंपनियों की उत्पादन लागत पर दबाव पड़ा है। IDC के मुताबिक, भारत में स्मार्टफोन की औसत बिक्री कीमत 26.1 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 371 डॉलर पहुंच गई। कीमतों में बढ़ोतरी के कारण फोन की कुल बिक्री संख्या प्रभावित हुई।

त्योहारों में भी फीकी रही खरीदारी

आमतौर पर दिवाली के दौरान स्मार्टफोन की बिक्री में तेजी आती है, लेकिन 2026 में ऐसा नहीं हुआ। काउंटरपॉइंट के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 8 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच बिक्री में सालाना आधार पर 22 फीसदी की गिरावट आई। इस बार कंपनियों ने भी छूट कम कर दी। पिछले साल जहां 35 से 40 फीसदी तक डिस्काउंट मिल रहा था, वहीं इस बार यह 10 से 25 फीसदी तक सीमित रहा। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियों ने नो-कॉस्ट ईएमआई, बैंक ऑफर और एक्सचेंज स्कीम का सहारा लिया।

सैमसंग को फायदा, भारतीय ब्रांड मजबूत

बाजार में गिरावट के बावजूद सैमसंग ने बेहतर प्रदर्शन किया। IDC के अनुसार, कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 17.7 फीसदी रही और उसकी सप्लाई में 7.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इसके उलट वीवो, ओप्पो, शाओमी और रियलमी जैसी कंपनियों की सप्लाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, भारतीय ब्रांड्स की हिस्सेदारी 2 फीसदी से बढ़कर 7 फीसदी पहुंच गई। AI+ और लावा जैसे ब्रांड्स की सप्लाई में भी अच्छी बढ़ोतरी हुई।

IDC के आंकड़ों के अनुसार, 400 से 600 डॉलर कीमत वाले स्मार्टफोन की सप्लाई में 79.8 फीसदी की वृद्धि हुई। दूसरी ओर, 100 डॉलर से कम कीमत वाले फोन की सप्लाई 90.9 फीसदी घट गई। इससे स्पष्ट है कि बाजार में प्रीमियम स्मार्टफोन की हिस्सेदारी बढ़ रही है।

2027 में भी चुनौतीपूर्ण रहेगा बाजार

रिसर्च कंपनियों का अनुमान है कि मेमोरी चिप की महंगाई के कारण आने वाले समय में भी स्मार्टफोन की कीमतों पर दबाव बना रहेगा। 2026 में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 11 से 13 फीसदी तक गिरावट का अनुमान है। IDC के मुताबिक, अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सप्लाई 25 फीसदी से ज्यादा घट सकती है। ऐसे में कंपनियों के सामने ग्राहकों को किफायती कीमत पर बेहतर फीचर देने की चुनौती होगी। बाजार में बड़ी रिकवरी के लिए 2028 तक इंतजार करना पड़ सकता है।

TAGGED:AI TechnologyCMR ReportCounterpoint ResearchDRAM MemoryIDC ReportIndian Smartphone BrandsIndian Smartphone MarketindustrialempireLava SmartphonesmagazineMobile Phone MarketNAND MemoryPremium SmartphonesSamsung IndiaSmartphone Price HikeSmartphone SalesTechnology News
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article भारतीय शेयर बाजार में तेजी के बीच निफ्टी और बैंक निफ्टी में जोरदार उछाल शेयर बाजार में तेजी, निफ्टी की नजर 26,000 पर
Next Article TIME100 Next India 2026 में शामिल भारतीय बिजनेस लीडर्स और टेक्नोलॉजी उद्यमी TIME100 Next में चमके भारतीय उद्यमी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

सैटेलाइट डिश और अंतरिक्ष में घूमते सैटेलाइट की तस्वीर, पृष्ठभूमि में भारतीय ध्वज और डिजिटल ग्राफ दर्शाते सरकारी राजस्व वृद्धि और TRAI की सिफारिश
टेलिकॉम

सैटेलाइट ऑपरेटरों पर ट्राई की नजर, 4% शुल्क से बदलेगा राजस्व मॉडल

By
Manu Tiwari
रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का Joyland Flavoured Milk, स्ट्रॉबेरी और वनीला फ्लेवर में लॉन्च
FMCGट्रेंडिंग खबरें

रिलायंस ने ₹20 में लॉन्च किया नया फ्लेवर्ड मिल्क, स्ट्रॉबेरी और वनीला फ्लेवर में उपलब्ध

By
Manu Tiwari
MeitY और CERT-In ने eMudhra के वेब सुरक्षा प्रमाणपत्रों से जुड़ी प्राइवेट कीज की सुरक्षा में चूक की जांच शुरू की।
आईटीट्रेंडिंग खबरें

eMudhra सर्टिफिकेट लीक की जांच के लिए MeitY ने बनाई विशेष टीम

By
Manu Tiwari
अन्य

इंडस्ट्रियल एम्पायर मैगज़ीन जनवरी अंक

By
Manu Tiwari
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?