The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Tuesday, Oct 13, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ट्रेंडिंग खबरें > दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट: 30 जगहों पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी
ट्रेंडिंग खबरें

दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट: 30 जगहों पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

Last updated: 12/10/2026 11:26 AM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
दिल्ली में 12 अक्टूबर 2026 को 30 प्रमुख स्थानों पर संभावित ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी।
दिल्ली में 12 अक्टूबर को ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने और अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी है।
SHARE

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार, सुबह 6 बजे से जमीनी हालात के आधार पर कई प्रमुख चौराहों, फ्लाईओवर और सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। ऐसे में नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पुलिस के मुताबिक, राजधानी के अलग-अलग इलाकों में यातायात की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें और जरूरत के मुताबिक वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

दिल्ली की इन 30 जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी में कुल 30 स्थानों का उल्लेख किया गया है, जहां ट्रैफिक की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। इनमें शंकर रोड गोलचक्कर, वंदे मातरम टी-पॉइंट से नई दिल्ली की ओर जाने वाला मार्ग, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान गोलचक्कर, पंचकुइयां गोलचक्कर और मंडी हाउस गोलचक्कर शामिल हैं।

इसके अलावा, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू-पॉइंट), राम चरण अग्रवाल चौक (ए-पॉइंट), मिंटो रोड, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, गुरु नानक चौक और चेम्सफोर्ड रोड पर भी यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

भैरों रोड-एमजीएम रिंग रोड टी-पॉइंट, लोधी रोड फ्लाईओवर, नीला गुंबद गोलचक्कर, मदरसा टी-पॉइंट, सम्राट होटल गोलचक्कर, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग और भीकाजी कामा प्लेस के नीचे के हिस्से को भी एडवाइजरी में शामिल किया गया है।वहीं, मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे, रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग टी-पॉइंट, अशोक रोड-जंतर मंतर रोड गोलचक्कर, विंडसर पैलेस गोलचक्कर और टॉल्स्टॉय-जनपथ क्रॉसिंग पर भी यात्रियों को सतर्क रहने की जरूरत है।

इसके अलावा, रेल भवन गोलचक्कर, जय सिंह रोड-संसद मार्ग क्रॉसिंग, कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल पर बाराखंबा रोड टी-पॉइंट, गोल डाकखाना गोलचक्कर, पटेल चौक गोलचक्कर, जय सिंह रोड-अशोक रोड टी-पॉइंट, आरएमएल अस्पताल गोलचक्कर और कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल पर संसद मार्ग टी-पॉइंट को भी सूची में रखा गया है।

रेलवे स्टेशन, ISBT और एयरपोर्ट जाने वाले रखें ध्यान

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली से होकर रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) या एयरपोर्ट जाने वाले लोग अतिरिक्त समय लेकर निकलें। संभावित डायवर्जन के कारण यात्रा में देरी हो सकती है।पुलिस ने गैर-जरूरी यात्रा से बचने की भी अपील की है। यात्रियों को घर से निकलने से पहले ट्रैफिक से जुड़ी ताजा जानकारी लेने और उपलब्ध वैकल्पिक मार्गों के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।
जमीनी हालात के अनुसार बदल सकते हैं प्रतिबंध

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, यातायात प्रबंधन से जुड़े प्रतिबंध और डायवर्जन जमीनी हालात के आधार पर बदले जा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर इनमें ढील दी जा सकती है या इन्हें नियंत्रित किया जा सकता है।

ऐसे में यात्रियों के लिए जरूरी है कि वे दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक अपडेट पर नजर रखें और यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें।

TAGGED:Airport Traffic UpdateAlternative RoutesCentral DelhiDelhi CommutersDelhi Latest NewsDelhi NewsDelhi Police AdvisoryDelhi Road TrafficDelhi Traffic AdvisoryDelhi Traffic AlertDelhi Traffic PoliceindustrialempireISBT DelhiNew Delhi TrafficOctober 12 2026Railway Station TrafficRoad ClosuresTraffic DiversionTraffic ManagementTraffic RestrictionsTraffic Update
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सुजलॉन के AI आधारित पवन टर्बाइन ब्लेड कारखाने और विंड एनर्जी उपकरण Suzlon का ₹550 करोड़ का निवेश, 2027 तक बनेंगे AI आधारित विंड टर्बाइन ब्लेड के 3 नए कारखाने
Next Article भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी में बिकवाली शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 1000 अंक फिसला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Vande Bharat Express pantry terminated due to poor food quality, South Railway action on Brandavan Food Products
ट्रेंडिंग खबरें

Vande Bharat Express: 6 वंदे भारत एक्सप्रेस की पेंट्री का ठेका टर्मिनेट, यात्रियों को परोसा जा रहा था खराब खाना! जानिए किस कंपनी पर गिरी गाज

By
Manu Tiwari
India–US Trade Deal पर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की खबर, पीयूष गोयल टैरिफ कटौती और द्विपक्षीय व्यापार पर चर्चा करते हुए
ट्रेंडिंग खबरें

India–US Trade Deal: टैरिफ कटौती से खुलेगा कारोबार का नया रास्ता

By
Industrial empire correspondent
the image consists of a visual from middle east war with damaged buildings and destroyed infrastructure
ट्रेंडिंग खबरेंअन्य

पश्चिम एशिया संकट का भारत पर असर: 25 लाख लोग गरीबी की ओर, कौन-कौन से उद्योग होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से भारत की अर्थव्यवस्था पर बड़ा खतरा

By
Manu Tiwari
Maruti Suzuki Grand Vitara Recall 2025 Fuel Gauge Issue
ट्रेंडिंग खबरें

Maruti Suzuki ने किया ग्रैंड विटारा का बड़ा रिकॉल, 39,000 से अधिक यूनिट्स में सामने आई तकनीकी खामी

By
Shashank Pathak
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?