The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Monday, Oct 5, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ट्रेंडिंग खबरें > अहमदाबाद-भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू, जानें टाइम टेबल और स्टॉपेज !
ट्रेंडिंग खबरें

अहमदाबाद-भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू, जानें टाइम टेबल और स्टॉपेज !

Last updated: 19/08/2026 6:57 PM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
अहमदाबाद से भागलपुर के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन
अहमदाबाद-भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन चलेगी।
SHARE

नई दिल्ली: बिहार के यात्रियों के लिए रेलवे ने एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात दी है। नई ट्रेन गुजरात के अहमदाबाद को बिहार के भागलपुर से जोड़ेगी। सप्ताह में एक दिन चलने वाली यह ट्रेन बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के कई प्रमुख शहरों को रेल नेटवर्क से जोड़ेगी। ट्रेन की शुरुआती यात्रा 26 अगस्त 2026 को अहमदाबाद से शुरू होगी। रेलवे के अनुसार, अहमदाबाद से भागलपुर जाने वाली ट्रेन का नंबर 19423 और वापसी में भागलपुर से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन का नंबर 19424 होगा।

सप्ताह में एक दिन चलेगी ट्रेन

अहमदाबाद से भागलपुर के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को रवाना होगी। वहीं, भागलपुर से अहमदाबाद के लिए ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। इससे गुजरात और दक्षिण बिहार के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। खास तौर पर भागलपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज, किऊल, पटना और आरा जैसे इलाकों के यात्रियों को इस ट्रेन से फायदा मिलने की उम्मीद है।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

अहमदाबाद से भागलपुर के सफर के दौरान ट्रेन कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडोन सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टुंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, अभयपुर, जमालपुर और सुल्तानगंज शामिल हैं। इन सभी स्टेशनों पर ठहराव के बाद ट्रेन भागलपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में भी ट्रेन इसी मार्ग से अहमदाबाद जाएगी।

क्या है ट्रेन का टाइम टेबल?

ट्रेन नंबर 19423 (अहमदाबाद-भागलपुर): यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को शाम 6:30 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी और शुक्रवार सुबह 6:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 19424 (भागलपुर-अहमदाबाद): यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को शाम 4:45 बजे भागलपुर से चलेगी और रविवार सुबह 5:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

अमृत भारत ट्रेन में होंगे 22 एलएचबी कोच

अहमदाबाद-भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 22 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इनमें 11 सेकंड क्लास स्लीपर, 8 जनरल/द्वितीय श्रेणी, 1 पेंट्री कार और 2 गार्ड/दिव्यांगजन सह लगेज यान शामिल होंगे। अमृत भारत रैक के साथ चलने वाली इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।

1,976 किलोमीटर की दूरी तय करेगी ट्रेन

अहमदाबाद और भागलपुर के बीच इस ट्रेन की कुल दूरी करीब 1,976 किलोमीटर है। अहमदाबाद से भागलपुर पहुंचने में ट्रेन को लगभग 36 घंटे 10 मिनट लगेंगे। वहीं, भागलपुर से अहमदाबाद की वापसी यात्रा करीब 36 घंटे 15 मिनट में पूरी होगी। ट्रेन की औसत रफ्तार लगभग 54.5 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन का प्राइमरी मेंटेनेंस अहमदाबाद में और सेकेंडरी मेंटेनेंस भागलपुर में किया जाएगा। नई अमृत भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से गुजरात और बिहार के बीच यात्रियों को एक अतिरिक्त सीधी रेल सेवा मिलेगी और दोनों राज्यों के प्रमुख शहरों के बीच आवागमन आसान होने की उम्मीद है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर संजीव सान्याल का बयान भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर संजीव सान्याल की सलाह, बोले- राष्ट्रीय हितों से समझौता न करे भारत !
Next Article SBI BSBD सेविंग्स अकाउंट के नए कैश निकासी नियम SBI BSBD अकाउंट के नियम बदले, 1 अक्टूबर से कैश निकासी पर लगेगा चार्ज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

दिसंबर 2025 में भारत का GST संग्रह बढ़ते हुए 1.74 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा, आर्थिक गतिविधियों और उपभोक्ता खर्च को दर्शाता ग्राफ
ट्रेंडिंग खबरें

भारत का GST संग्रह दिसंबर 2025 में 6.1% बढ़ा, 1.74 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा

By
Manu Tiwari
ट्रेंडिंग खबरें

कृषि ही बनेगी 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ – CM योगी

By
Industrial empire correspondent
Delhi Metro expansion approved with 13 new stations and new metro corridors
ट्रेंडिंग खबरें

दिल्ली Metro का बड़ा विस्तार: 13 नए स्टेशन, 3 नए कॉरिडोर और ₹12,015 करोड़ की परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी

By
Manu Tiwari
वोडाफोन आइडिया ऑफिस और दूरसंचार टावर, AGR बकाया भुगतान योजना के साथ
ट्रेंडिंग खबरें

वोडाफोन आइडिया ने AGR बकाया चुकाने के लिए पेश की छह साल की योजना

By
Manu Tiwari
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?