The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Wednesday, Oct 28, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ट्रेंडिंग खबरें > भारतीय अंतरराष्ट्रीय फुटवियर मेला 2025: दिल्ली के भारत मंडपम में 6 से 8 अगस्त तक होगा भव्य आयोजन
ट्रेंडिंग खबरें

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फुटवियर मेला 2025: दिल्ली के भारत मंडपम में 6 से 8 अगस्त तक होगा भव्य आयोजन

Last updated: 04/07/2025 5:01 PM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
SHARE

आगरा। कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडियन फुटवियर इंडस्ट्रीज़ (CIFI) के तत्वावधान में भारतीय अंतरराष्ट्रीय फुटवियर मेला (IIFF 2025) आगामी 6 से 8 अगस्त तक दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित होने जा रहा है। इस भव्य आयोजन से पूर्व, मेले का प्री-लॉन्च कार्यक्रम आगरा में संपन्न हुआ जो भारत के पारंपरिक जूता उद्योग का प्रमुख केंद्र है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया आगरा में शुभारंभ
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल ने दीप प्रज्वलित कर मेले के प्री-लॉन्च का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आगरा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जूता व्यवसायी, उद्यमी और उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। उन्होंने उद्यमियों की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी स्तर पर हरसंभव प्रयास का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा, “जूता उद्योग देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार का एक मज़बूत स्तंभ है। आपकी समस्याओं का समाधान केंद्र सरकार की प्राथमिकता है।”

व्यवसायियों ने उठाईं ये प्रमुख समस्याएं:
BIS मानकों की जटिल प्रक्रिया
फुटवियर पर 12% जीएसटी की उच्च दर
निर्यात में आ रही बाधाएं
एमएसएमई इकाइयों के लिए वित्तीय और तकनीकी सहयोग की कमी

उद्योग प्रतिनिधियों ने मांग की कि सरकार BIS और GST जैसे नियमों को व्यावहारिक बनाए और आगरा जैसे पारंपरिक केंद्रों को विशेष औद्योगिक दर्जा दे।

IIFF 2025: नवाचार, नेटवर्किंग और नए अवसरों का मंच
IIFF 2025 में देश-विदेश की प्रमुख फुटवियर कंपनियों के साथ नए डिज़ाइनर्स और स्टार्टअप्स को भी अपने इनोवेशन दिखाने का मौका मिलेगा। यह मंच नए टैलेंट को ग्लोबल एक्सपोजर देगा और इंडस्ट्री में नए ट्रेंड्स और सहयोग की संभावनाएं बढ़ाएगा।

मेले के प्रमुख आकर्षण:
नई तकनीकों और डिजाइनों की प्रदर्शनी
बी2बी नेटवर्किंग और खरीददार-विक्रेता मीटिंग्स
निर्यातकों और निर्माताओं के लिए संभावनाएं

भारत अब वैश्विक फुटवियर उत्पादन का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है। इस क्षेत्र में हो रहे बड़े आयोजन न सिर्फ निवेश को आकर्षित कर रहे हैं, बल्कि “मेक इन इंडिया” अभियान को भी नई पहचान और अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

-By Industrial Empire Correspondent

TAGGED:Bharat MandapamFeaturedindia international footwear fairIndustrial EmpireMake in Indiaएस.पी. सिंह बघेलभारत मंडपममेक इन इंडिया
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article रिलायंस का अगला बड़ा दांव: 60 करोड़ उपभोक्ताओं पर नजर, नई कंपनी से बदलेगा FMCG का खेल
Next Article साल 2030 तक रेबीज से जीरो डेथ का मिशन: जानें क्यों यह लड़ाई जरूरी है?
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

अन्य

MGNREGA में बड़ा बदलाव: नाम, काम के दिन और फंडिंग पैटर्न पर केंद्र का नया प्रस्ताव

By
Manu Tiwari
8th Pay Commission updates for central government employees and pensioners, salary hike expectations, fitment factor changes
ट्रेंडिंग खबरें

8th Pay Commission: कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और भत्तों पर आने वाला बड़ा बदलाव

By
Manu Tiwari
India export decline due to US tariffs, trade deficit rises, import surge news analysis
ट्रेंडिंग खबरें

Export news: अमेरिकी टैरिफ शॉक से हिला भारत, निर्यात गिरा-व्यापार घाटा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

By
Manu Tiwari
नई Tata Sierra 2025 SUV का डिजाइन और फीचर्स – टाटा मोटर्स की क्लासिक कार का नया अवतार
ऑटो/टेक

Tata Sierra 2025: पुरानी यादों में लिपटी मॉडर्न SUV टाटा सिएरा आ गई नए अवतार में

By
Shashank Pathak
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?