The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Tuesday, Oct 6, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ट्रेंडिंग खबरें > अगस्त में निजी क्षेत्र की ग्रोथ में मामूली सुधार !
ट्रेंडिंग खबरें

अगस्त में निजी क्षेत्र की ग्रोथ में मामूली सुधार !

Last updated: 21/08/2026 5:48 PM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
अगस्त में भारत का HSBC Flash PMI बढ़कर 54.6, सर्विस सेक्टर की ग्रोथ मजबूत
अगस्त में भारत का कंपोजिट PMI बढ़कर 54.6 हुआ, जबकि सर्विसेज PMI बढ़ा और मैन्युफैक्चरिंग PMI घटकर 52.9 रह गया।
SHARE

भारत में निजी क्षेत्र की कारोबारी गतिविधियों में अगस्त में मामूली सुधार देखने को मिला। जुलाई में चार साल के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद अगस्त में HSBC Flash Purchasing Managers’ Index (PMI) के मुताबिक निजी क्षेत्र की गतिविधियों में थोड़ी तेजी आई। हालांकि, यह सुधार मुख्य रूप से सेवा क्षेत्र की बेहतर प्रदर्शन की वजह से रहा, जबकि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ और कमजोर हुई।

S&P Global की ओर से तैयार HSBC Flash India Composite PMI अगस्त में बढ़कर 54.6 हो गया, जो जुलाई में 54.3 था। जुलाई का आंकड़ा 2022 की शुरुआत के बाद सबसे निचला स्तर था। अगस्त में सुधार के बावजूद PMI मार्च 2022 के बाद दूसरा सबसे कमजोर स्तर रहा। हालांकि, सूचकांक लगातार 61वें महीने 50 के ऊपर बना हुआ है। PMI का 50 से ऊपर रहना निजी क्षेत्र में विस्तार, जबकि 50 से नीचे का स्तर गतिविधियों में गिरावट का संकेत देता है।

नए ऑर्डर में सुधार, लेकिन रफ्तार सुस्त

अगस्त में नए ऑर्डर और नए कारोबार की ग्रोथ में जुलाई के मुकाबले सुधार हुआ। हालांकि, वृद्धि की रफ्तार अभी भी पिछले कुछ वर्षों के औसत से कमजोर रही। S&P Global के मुताबिक, अगस्त में निजी क्षेत्र की कारोबारी गतिविधियों को मुख्य रूप से सर्विस सेक्टर से समर्थन मिला।

जुलाई में सेवा क्षेत्र की कारोबारी गतिविधियों और नए कारोबार की वृद्धि 53 महीनों के सबसे कमजोर स्तर पर पहुंच गई थी। अगस्त में इसमें सुधार हुआ और ग्रोथ की रफ्तार कुछ तेज हुई। इसके विपरीत मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उत्पादन और नए ऑर्डर की वृद्धि पांच साल के सबसे कमजोर स्तर पर पहुंच गई।

मैन्युफैक्चरिंग PMI में गिरावट

HSBC Flash India Manufacturing PMI अगस्त में घटकर 52.9 हो गया, जो जुलाई में 53.5 था। वहीं, Flash India Services PMI Business Activity Index जुलाई के 53.3 से बढ़कर अगस्त में 54.5 हो गया।

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि अगस्त में भारत के निजी क्षेत्र को मुख्य रूप से सर्विस सेक्टर ने सहारा दिया। मैन्युफैक्चरिंग की धीमी ग्रोथ ने कुल कारोबारी गतिविधियों पर दबाव बनाए रखा।

HSBC की भारत की मुख्य अर्थशास्त्री प्रांजल भंडारी के मुताबिक, निजी क्षेत्र के कुल उत्पादन की ग्रोथ मोटे तौर पर स्थिर रही और इसे सर्विस सेक्टर की मजबूत गतिविधियों से मदद मिली। उन्होंने कहा कि अगस्त में मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ कमजोर हुई और उत्पादन तथा नए ऑर्डर में वृद्धि की रफ्तार पांच साल में सबसे धीमी रही।

लागत दबाव घटा, बिक्री कीमतें बढ़ीं

सर्वे में कंपनियों की इनपुट लागत में बढ़ोतरी सात महीनों के सबसे धीमे स्तर पर रही। इससे लागत संबंधी दबाव में कुछ कमी आने का संकेत मिलता है। हालांकि, कंपनियों ने ग्राहकों से वसूली जाने वाली अंतिम कीमतों में बढ़ोतरी की रफ्तार तेज कर दी।

कंपनियों के मुताबिक, बढ़ी हुई लागत का बड़ा हिस्सा ग्राहकों पर डालने की कोशिश की जा रही है। वहीं, फिनिश्ड गुड्स का स्टॉक ऊंचा बना रहा और कच्चे माल की खरीद की रफ्तार धीमी हुई।

सर्विस सेक्टर ने बढ़ाया रोजगार

सेवा क्षेत्र में कारोबारी गतिविधियों में सुधार का असर रोजगार पर भी पड़ा। बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कंपनियों ने नए कर्मचारियों की भर्ती की, जिससे अगस्त में कुल रोजगार सृजन बेहतर हुआ। हालांकि, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में कर्मचारियों की संख्या करीब ढाई साल में पहली बार कम हुई।

कुल मिलाकर, अगस्त के PMI आंकड़े भारतीय निजी क्षेत्र के लिए मिश्रित तस्वीर पेश करते हैं। सर्विस सेक्टर की मजबूती ने कुल ग्रोथ को संभाला है, लेकिन मैन्युफैक्चरिंग में लगातार धीमी होती रफ्तार चिंता का विषय बनी हुई है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article अगस्त 2026 में FPIs का भारतीय शेयर बाजार के कंजम्पशन, ऑटो, हेल्थकेयर और आईटी सेक्टर में बढ़ा निवेश FPIs का कंजम्पशन सेक्टर पर बढ़ा भरोसा, टेलीकॉम और रियल्टी से घटाया निवेश
Next Article रक्षाबंधन पर स्वदेशी राखियों की बढ़ी मांग और 25 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान रक्षाबंधन पर स्वदेशी राखियों की बढ़ी मांग, 25 हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

भारतीय निर्यातक संगठनों की RBI अधिकारियों से बैठक, अमेरिकी शुल्क से राहत की मांग
ट्रेंडिंग खबरें

50% अमेरिकी टैरिफ का असर: निर्यातकों में चिंता, मांगी RBI से राहत और बैंकिंग समर्थन

By
Manu Tiwari
ट्रेंडिंग खबरें

राखी से रोज़गार तक: रक्षाबंधन कैसे बदल रहा है भारत का बिज़नेस लैंडस्केप?

By
Shashank Pathak
भारत की नई एक्सपोर्ट रणनीति ने ट्रंप टैरिफ के असर को किया कमजोर
ट्रेंडिंग खबरें

Trump टैरिफ का असर फीका, भारत की नई एक्सपोर्ट स्ट्रेटेजी ने दिखाया दम

By
Manu Tiwari
2025 में भारत का real estate बूम, विदेशी और घरेलू निवेशकों का रिकॉर्ड ₹75,000 करोड़ निवेश
ट्रेंडिंग खबरें

2025 में real estate को जबरदस्त बूस्ट: निवेशकों ने झोंके ₹75,000 करोड़, मुंबई-बेंगलुरु बने हॉटस्पॉट

By
Manu Tiwari
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?